Categories: Delhi

Lumpy Virus: दिल्ली में लंपी वायरस का कहर, कई जानवर हुए बीमार

Lumpy Virus:

Lumpy Virus: देश में लंपी वायरस का कहर जारी है। कई राज्यों के पशुओं में लंपी वायरस अपना कहर बरपा रहा है। दरअसल अब इसका असर दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। जहां कई पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण देखे गए हैं। इसी के साथ पशुओं के बीमार होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। जिससे किसान बेहद परेशान और चिंतित हो गया है। आपको बता दे किसानों के अनुसार गाय के शरीर पर कई जगह मोटे मोटे दाने उभर आए हैं। जो लंपी वायरस की ओर इशारा कर रहे है।

डॉक्टरों की निगरानी में हैं जानवर

आपको बता दे आउटर दिल्ली के घेवरा, बवाना, कुतुबगढ़, दरियापुर, कंझावला समेत आस-पास के इलाकों के गांव में करीब 5 से 7 मामले अभी तक पाए गए हैं। वायरस से बचने के लिए गायों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है।

प्राइवेट डॉक्टरों से करा रहे इलाज

कुतुबगढ़ के किसान राज सिंह ने बताया कि एक महीने पहले उनकी गाय इसकी चपेट में आ गई, जिसका अभी इलाज चल रहा है। गाय के शरीर पर कई फोड़े-फुंसी दिखाई पड़ रही है। इसको लेकर के उन्होंने डॉक्टरों से संपर्क किया और डॉक्टरों का ट्रीटमेंट चल रहा है। हालांकि दवाइयों का कुछ खास असर नहीं हो रहा है। साथ ही वह कुछ देसी नुस्खे भी अपना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गांव में लगभग 7 से 8 मामले सामने आए हैं। भुले राणा ने बताया कि यह बीमारी दिल्ली में करीब एक महीने पहले ही पहुंच गई थी। गांव में करीब 10 पशु में यह बीमारी देखने को मिली हैं। उनका आरोप है कि अधिकांश लोग अपने गायों का इलाज प्राइवेट डॉक्टरों से ही करा रहे हैं, क्योंकि सरकारी डिस्पेंसरी में किसी भी तरह के इंजेक्शन या दवाई उपलब्ध नहीं है।

 

ये भी पढ़े: सोनिया गांधी से मिले शशि थरूर, ट्विटर पर थरूर ने लिखी यह बात

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago