Thane Runover case: Thane Runover case: प्रिया सिंह मामले में SIT की बड़ी कारवाई, नौकरशाह के बेटे समेत 2 अन्य गिरफ्तार

India News ( इंडिया न्यूज),Maharashtra: ठाणे पुलिस की एसआईटी ने रविवार को मुख्य आरोपी, महाराष्ट्र के वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो सहयोगियों रोमिल पाटिल और सागर शेडगे को उस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया, जिसमें गायकवाड़ द्वारा कथित तौर पर उसे कुचलने की कोशिश के बाद एक महिला प्रिया सिंह घायल हो गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है।

जानें पूरा मामला

सामने आई जानकारी के अनुसार,महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे ने ठाणे के एक होटल के नजदीक 26 वर्षीय एक महिला को अपनी कार से कुचलने की कथित तौर पर कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बता दें, इस मामले की जांच अब पुलिस की विशेष टीम यानी सीट कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति महिला का प्रेमी बताया जा रहा है।

SIT मामले के सभी पहलुओं की कर रही जांच

बता दें, मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि 26 वर्षीय प्रिया सिंह के आरोप पर अश्वजीत गायकवाड़ के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और लापरवाही से गाड़ी चलाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो अब अस्पताल में भर्ती है। वहीँ, ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह ने कहा, “जांच के लिए जोन-5 के पुलिस उपायुक्त अमर सिंह जाधव के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। यह टीम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।”

also read :‘पहले एक सेब लाओ, फिर PoK में तिरंगा फहराना …’ मंत्री के दावे पर अधीर रंजन चौधरी का तंज

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago