Thursday, July 4, 2024
HomeCrimeदिल्ली के फतेहपुर बेरी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2...

दिल्ली के फतेहपुर बेरी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 मजदूरों की मौत

India News(इंडिया न्यूज़),Delhi news: राजधानी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी है कि एक निर्माणाधीन इमारत से कथित तौर पर गिरने के बाद 2 मजदूरों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि निर्माण कार्य पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना किया जा रहा था।

गुरुवार की घटना है घटना

मामले में पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि यह गुरुवार की घटना है। 2 मजदूर कथित तौर पर दो मंजिला निर्माणाधीन इमारत से गिर गए। मजदूरों की पहचान धर्मेंद्र और करण सिंह के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 35 साल थी। बिल्डिंग से गिरने के बाद दोनों मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि शुक्रवार को दोनों मृतकों का एम्स ट्रॉमा सेंटर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 288 (इमारतों को गिराने या मरम्मत के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 337 (ऐसे कार्य से चोट पहुंचाना जो दूसरों के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालते हैं) और 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular