होम / महिला उद्यमियों ने लगाया मेमोग्राफी जांच शिविर

महिला उद्यमियों ने लगाया मेमोग्राफी जांच शिविर

• LAST UPDATED : June 14, 2022

इंडिया न्यूज, Gurugram news । फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री गुरुग्राम की महिला विंग की ओर से रोटरी क्लब गुरुग्राम के साथ मिलकर महिला कर्मचारियों के लिए मेमोग्राफी जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर पेस सिटी-2 में लगाया गया।

डिम्पल अग्रवाल ने शिविर को किया संबोधित

यह शिविर डिम्पल अग्रवाल, आरती लाम्बा एवं उद्यमी रवनीत अरोड़ा, प्रिया गुप्ता, सानिया कालड़ा, मेघना जैन, कल्याणी सचान, श्रुति बसईवाला, सुरेखा चावला, स्मृति मैनी और अर्पिता के प्रयास से आयोजित किया गया। महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डिम्पल अग्रवाल ने कहा कि मेमोग्राफी सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिलाओं का हो ये जरुरी नहीं हैं। अगर आपको ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका हो रही हो तो भी आप मेमोग्राफी करा सकती हैं। अगर स्तनों में कोई समस्या जैसे गांठ या सूजन है तो डॉक्टर मेमोग्राफी करके पता लगाया जा सकता है कि यह किस प्रकार की समस्या है।

कैंसर जान लेवा होता है लेकिन समय पर उपचार होने से बचाव संभव

कल्याणी सचान ने कहा कि कैंसर जानलेवा है, पर समय रहते अगर इसकी सही जानकारी और उपचार मिल जाए तो बचाव होता है। समय रहते अपनी जांच करवाते रहे और सुरक्षित रहे। रोटरी क्लब से डॉ. पुष्पा सेठी ने महिलाओं को समझाया कि मेमोग्राफी एक ऐसी आधुनिक तकनीक का हिस्सा है, जो महिलाओं के स्तनों की जांच करता है। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के बारे में अवगत कराता है।

ब्रेस्ट कैंसर का वक्त रहते पता लगाने में मेमोग्राफी वाकई एक बहुत अच्छा विकल्प है। हर महिला को मेमोग्राफी के बारे में पता होना चाहिए और 40 वर्ष की उम्र के पश्चात उन्हें हर दो साल में खुद की मैमोग्राफी करवा लेना अक्सर फायदेमंद रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित सरिता अरोड़ा ने ब्रेस्ट कैंसर पर आप बीती सुनाई।

ये भी पढ़े : दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में आये 614 नए केस

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox