Categories: Delhi

Manish Sisodia News: सीबीआई नोटिस पर गरमाई सियासत, केजरीवाल के ट्वीट पर भाजपा हुई हमलावर

Manish Sisodia News:

Manish Sisodia News: दिल्ली में शराब घोटाले के मामले में रोजाना एक्सन लिए जा रहे है। बता दे कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई नोटिस मिलने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ कई आप नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। आपको बता दे कि केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला, जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। करोड़ों गरीबों की दुआ उनके साथ है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भाजपा आप से घबरा गई है। मुख्यमंत्री के अलावा आप सांसद संजय सिंह, विधायक आतिशी समेत कई आप नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि गुजरात में आप के बढ़ते ग्राफ से भाजपा घबरा गई है। आप नेताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी का भी दावा किया है।

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का आरोप

वहीं, मुख्यमंत्री के जवाब में भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कट्टर भ्रष्ट, अपराधी और शिक्षा की जगह शराब का धंधा करने वाले सिसोदिया और स्वास्थ्य की जगह हवाला कारोबार करने वाले सत्येंद्र जैन की तुलना मां भारती के वीर सपूत शहीद भगत सिंह से करने का पाप आधुनिक युग का भ्रष्टाचारी ही कर सकता है।

भाजपा की हार का संकेत: संजय सिंह

आपको बता दे कि आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि गुजरात में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की चुनावी रैलियों से पहले सीबीआई का नोटिस भाजपा की हार का संकेत है। गुजरात में भाजपा को हार का डर सता रहा है। उससे पहले गिरफ्तारी और जेल में डालने का नोटिस है, जबकि इससे पहले मनीष सिसोदिया पर 10 हजार करोड़ का घोटाला करने का झूठा आरोप लगाया।

आप के ग्राफ से घबराई भाजपा: भारद्वाज
आपको बता दे आप के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के इशारे पर जितने आप नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा, उतना ही पार्टी गुजरात में मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सहित सैकड़ों जगह पर छापे मारे, लेकिन 10 हजार करोड़ में से क्या मिला? उन्होंने कहा कि गुजरात में लोग परिवर्तन चाहते है। वहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। ऐसे में भाजपा घबराई हुई है।

आप को रोकना चाहती भाजपा: आतिशी

आप विधायक आतिशी ने आरोप लगाया है कि पार्टी को रोकने के लिए भाजपा षड्यंत्र रच रही है। केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तलब किया है। आतिशी ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने सात साल में दिल्ली के लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा और एक अच्छा भविष्य देने के लिए लगा दिए, अगर भाजपा ने सोमवार को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कराया तो गुजरात में आप को वोट एकदम से उठेगा, क्योंकि गुजरात के लोग इस सारी कवायद को देख रहे हैं कि किस तरह से आम आदमी पार्टी को रोकने की कोशिश की जा रही है।

 

निष्पक्ष जांच के लिए इस्तीफा दें सिसोदिया: कांग्रेस

आको बता दे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि सीबीआई नोटिस के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। आगे कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे सिसोदिया को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करें।

 

ये भी पढ़े: मनीष सिसोदिया ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर LG को लिखी चिट्ठी

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago