Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiManish Sisodia's Wife: सीमा सिसोदिया से मिलने जाएंगे सीएम केजरीवाल, तबीयत बिगड़ने...

India News (इंडिया न्यूज़), Manish Sisodia’s Wife, दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से मिलने जाएंगे। आपको बता दें मंगलवार अचानक तबीयत बिगड़ने से सीमा सिसोदिया को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के लिए बता दे दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी ‘ऑटोइम्यून डिसऑर्डर’ नामक बीमारी से पीड़ित हैं। सीमा सिसोदिया को इलाज के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है। सूत्र ने हवाले से पता चला कि, ‘उन्हें वर्ष 2000 में एक गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी मल्टीपल स्केलेरोसिस का पता चला था। आमतौर पर यह माना जाता है कि बीमारी का प्रभाव समय और अन्य कारकों जैसे शारीरिक और भावनात्मक तनाव में वृद्धि के साथ तेज होता है।’

मांसपेशियों पर नियंत्रण नहीं रहता

सूत्रों ने जानकारी दी कि सीमा सिसोदिया में इस समय कई तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिसमें चलने-फिरने में परेशानी, गिरने और संतुलन खोने का जोखिम, आंत और मूत्राशय संबंधी समस्याएं शामिल हैं। बता दे इस बीमारी में मांसपेशियों पर से व्यक्ति का नियंत्रण खो जाता है। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि उनकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए, बीमारी के लक्षणों व प्रभाव को कम करने के लिए उन्हें नियमित फिजियोथेरेपी और दवाओं की जरूरत है क्योंकि उन्हें चलने या बैठने में बहुत कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी नियमित जांच और इलाज की भी जरूरत है।

 

ये भी पढ़े: 3एम सीओ में शुरू हुआ छंटनी का सिलसिला, कंपनी ने 6000 कर्मचारियों पर गिराई गाज

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular