Manohar Joshi Died: मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में हुआ निधन, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

India News(इंडिया न्यूज़), Manohar Joshi Died: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का दिल का दौरा पड़ने के दो दिन बाद आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। जोशी का अंतिम संस्कार आज देर शाम मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा। जोशी को बुधवार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

86 साल की आयु में निधन

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वरिष्ठ शिवसेना नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। 21 फरवरी को जब 86 साल के मनोहर जोशी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें तुरंत हिंदुजा अस्पताल ले गए। शुक्रवार सुबह 3.02 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री

उन्होंने 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और राज्य में शीर्ष पद संभालने वाले अविभाजित शिवसेना के पहले नेता थे। जोशी संसद सदस्य के रूप में भी चुने गए और 2002 से 2004 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे। 2 दिसंबर 1937 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के नंदवी में जन्मे जोशी की शिक्षा मुंबई में हुई। उनका विवाह अनघा मनोहर जोशी से हुआ था।

5 दशक का राजनीतिक सफर हुआ खत्म

करीब 5 दशक तक राजनीति में सक्रिय रहे मनोहर जोशी राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे। उनका राजनीतिक करियर मुंबई नगर निगम के पार्षद के रूप में शुरू हुआ, जिसके बाद वो मेयर, विधान परिषद के सदस्य भी बने, फिर विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री बने और बाद में एनडीए सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष भी बने।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago