होम / Manoj Tiwari On AAP: मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर की कड़वी टिप्पणी, जानें क्या बोले नेता

Manoj Tiwari On AAP: मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर की कड़वी टिप्पणी, जानें क्या बोले नेता

• LAST UPDATED : October 1, 2022
Manoj Tiwari On AAP:

नई दिल्ली। बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने कड़वी टिप्पणी कर आम आदमी पार्टी पर एक बार फिर से निशाना साधा हैं। नेता ने इस बार हमला करते हुए कहा कि हमलोग भी केवट हैं, सांसद भी सेवक है और दिल्ली सरकार केवट भाव से काम करे तो लोगों को संतुष्टि मिलेगी अभी चारों ओर भ्रष्टाचार है।

अभी हर कदम पर भ्रष्टाचार है – मनोज तिवारी

मीडिया से बात करने के बाद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा और कहा आम आदमी पार्टी अभी तानाशाह की तरह काम कर रही हैं। ऐसी तानाशाही जहां हर कदम पर भ्रष्टाचार करने में संकोच नहीं करते। इनके नेता जेल भी जा रहे है। दिल्ली की जनता अब इन्हें पहचान चुकी है। उन्होनें कहा कि दिल्ली सरकार शराब और घोटालो से अलग हटकर यमुना जी का कल्याण करे ताकि दिल्ली का कल्याण हो।

नेता ने निशान साधते हुए कही ये बातें 

नेता ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार बोलते रहे कि अब आपको यमुना में डुबकी लगावाएंगे, डुबकी तो छोडिए आप यमुना में खड़े भी नहीं हो सकते। मैंने कुछ दिन पहले उन्हें पत्र भी लिखा था कि यमुना को इतना साफ करिए ताकि छठ वाले भी जब सफाई करें तो यमुना साफ हो जाए। ये लोग यमुना को इतना गंदा कर देते हैं कि छठ को प्रतिबंधित करने की नौबत आती है। मैं बार बार कहता हूं आज भी कह रहा हूं सरकार केवट भाव से काम करे, शुद्ध अंताकरण से काम करे जो अब तक उसने नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बढ़ती गैस कीमतों के बाद भी सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox