होम / आप के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

आप के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

• LAST UPDATED : June 11, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी राजेन्द्र नगर विधानसभा की संगठन मंत्री, महिला एवं बाल विकास दिल्ली सरकार विधायक प्रतिनिधि एवं मुख्यमंत्री प्रतिनिधि ममता कोचर, पूर्व विधायक विजेन्द्र गर्ग के बड़े भाई और इंद्रपुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष विनोद गर्ग एवं डीसीपीसीआर की पूर्व सदस्या सोनिया सचदेवा सहित आम आदमी पार्टी के दर्जनों नेता भाजपा परिवार में शामिल हुए।

आदेश गुप्ता ने पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को भाजपा परिवार में शामिल करते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी से राजेन्द्र नगर की जनता को ही नहीं बल्कि पूरी दिल्ली को निराशा है।

आप सरकार ने गत सात सालों में किये वादे को नहीं किया है पूरा

लेकिन साथ ही उनके पदाधिकारियों को भी निराशा है क्योंकि आप सरकार ने पिछले सात सालों से जितने भी वायदें किए उन्हें पूरा नहीं किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा में शामिल होने वाले आप नेता बड़ी उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी में गए थे। लेकिन आम आदमी पार्टी वैसी पार्टी है जिसे जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। इसलिए जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए आप नेता आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया हैं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आम आदमी पार्टी नारायणा वार्ड से झुग्गी-झोपड़ी सेल के अध्यक्ष कमरुद्दीन, इंद्रपुरी वार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप राणा, आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रेणू पासवान और गीता राणा, महिला विंग की इंद्रपुरी वार्ड उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला पांडेय अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई।

यह भी पढ़े : 30 से 32 प्रतिशत वायु प्रदूषण दिल्ली में ही होता है पैदा : गोपाल राय

यह भी पढ़े : दिल्ली का मौसम कभी भी ले सकता है करवट, कभी भी आ सकती है आंधी-बारिश

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox