Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking News7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया मास्टरमाइंड ललित झा, कल...

7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया मास्टरमाइंड ललित झा, कल थाने में किया था सरेंडर

India News(इंडिया न्यूज़),Parliament Security Breach: संसद भवन सुरक्षा सेंधमारी मामले के मुख्य आरोपी ललित झा को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बता दें, ललित संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में मास्टरमाइंड है। ललित से पहले अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

ललित झा की कल हुई थी गिरफ्तारी

शुक्रवार की शाम दिल्ली पुलिस संसद सुरक्षा सेंधमारी मामले में आरोपी ललित झा को पटियाला हाउस कोर्ट में लेकर पहुंची थी। यहां अदालत ने ललित के लिए एक वकील नियुक्त किया। बता दें, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अपने रिमांड आवेदन में 15 दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी। मालूम हो, संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में मुख्य आरोपी ललित झा को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उससे गहन पूछताछ की गई थी।

also read : Parliament Security Breach: कौन है वो पत‍ि-पत्‍नी? पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, जानिए संसद धुआं हमले से क्या था कनेक्शन?

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular