Wednesday, June 26, 2024
HomeDelhiMayank Agarwal: मयंक अग्रवाल हुए साजिश का शिकार? पानी में मिलाया गया...

Mayank Agarwal: मयंक अग्रवाल हुए साजिश का शिकार? पानी में मिलाया गया जहर! जानें क्या है मामला

India News(इंडिया न्यूज़), Mayank Agarwal: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल, जो वर्तमान में रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक का नेतृत्व कर रहे हैं, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत ज्यादा खराब होने के कारण मयंक आईसीयू में हैं। उड़ान के दौरान मयंक की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मयंक के गले में दिक्कत थी

मयंक को दोपहर 2:30 बजे अगरतला से फ्लाइट पकड़नी थी। वह फ्लाइट में चढ़ भी चुके थे, लेकिन इसी दौरान उनके गले में कुछ दिक्कत होने लगी। इसके बाद मयंक को तुरंत विमान से उतारकर अगरतला के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कर्नाटक का अगला मैच 2 फरवरी को होगा

मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली कर्नाटक टीम को अब रणजी ट्रॉफी में अपना अगला मैच 2 फरवरी को खेलना है। ये मैच सूरत में रेलवे के खिलाफ होना है। ऐसे में क्या मयंक इस मैच में खेल पाएंगे या नहीं? यह अभी तक तय नहीं है

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular