Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiMCD collection: बंद हो सकता है एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट,...

MCD collection: बंद हो सकता है एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट, व्यापारियों ने दी धमकी

India News (इंडिया न्यूज), MCD collection: एशिया के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट गांधी नगर में व्यापारियों ने बीते रविवार को उग्र प्रदर्शन किया। बता दें, उन्होंने तय मानदंडों के उलट कचरा उठाने के लिए एमसीडी यूजर चार्ज वसूलने के खिलाफ कपड़ा बाजार बंद करने की धमकी भी दी।

इस वजह से व्यापारियों ने दी धमकी

बता दें, व्यापारियों के इस प्रदर्शन में गांधी नगर वार्ड पार्षद प्रिया कंबोज के साथ शामिल हुए लगभग 100-150 दुकानदारों ने बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों से गलत तरीके से एक हजार रुपये का यूजर चार्ज वसूल रही है। मालूम हो, इस पर जब नागरिक निकाय से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उन्होंने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

also read : सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जम्मू कश्मीर से 370 हटाना सही

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular