Monday, July 15, 2024
HomeDelhiMCD Election 2022: चुनाव प्रचार में आएगी तेजी, BJP-AAP में कांटे की...
MCD Election 2022:

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर हर पार्टी तेजी से चुनाव प्रचार कर रही है।  वहीं आज से चुनाव प्रचार की प्रकिया पहले से और भी ज्यागा तेज हो जाएगी। बता दें कि प्रचार अभियान खत्म होने से पहले का यह आखिरी रविवार है इसलिए पार्टी के नेताओं की फौज आज दिल्ली की सड़कों पर उतरेगी। चुनाव प्रचार में भाजपा, कांग्रेस और आप जोर-शोर से लगी हुई है। कांग्रेस बेशक ही मैदान में हो लेकिन असली मुकाबला BJP और AAP में दिखने को मिल रहा है।

भाजपा के 100 नेता करेंगे चुनाव प्रचार

बता दें कि चुनाव प्रचार के लिए रविवार को BJP अपने 100 दिग्गज नेताओं और एक लाख कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार रही है। जिसकी अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस दौरान सभी बूथों पर घर-घर जनसंपर्क अभियान किया जाएगा। बता दें कि पार्टी ने करीब एक करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति बनाई है।

ये भी पढ़ें: ‘मन की बात’ का आज 95वां एपिसोड, इन विषयों पर हो सकती है चर्चा  

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular