Friday, July 5, 2024
HomeDelhiMCD Election 2022: एमसीडी चुनाव में बीजेपी का दाव, हर घर पहुंच...

MCD Election 2022:

MCD Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली ने होने वाले नगर निगम चुनाव में अपने दांव फेकने शुरू कर दिए है। दरअसल बीजेपी ने चुनाव से पहले ही शहर के 10 लाख से ज्यादा परिवारों से संपर्क साधने के लक्ष्य से मंगलवार को ‘हर घर संपर्क’ अभियान शुरू किया। जिसमें सभी मतदान केंद्रों के 100 घरों में जाकर संपर्क करने और अपनी बात रखने का लक्ष्य बनाया। यह अभियान छह नवंबर तक चलेगा।

दिल्ली नगर निगम चुनाव

आपको बता दे इस अभियान की शरूआत जहांगीरपुरी के आजादपुर वार्ड से हुई। जहां पर बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी ‘स्वच्छ इरादों’ के साथ दिल्ली की जनता की सेवा करने को प्रतिबद्ध है।  दिल्ली में बीजेपी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने बताया कि अभियान के तहत दिल्ली बीजेपी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता आने वाले दिनों में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों में से प्रत्येक के 100 घरों में जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान छह नवंबर को समाप्त होगा।

दिल्ली की राजनीति

बता दे कि नगर निगम चुनाव के तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सभी दल चुनाव मोड में आ गए हैं। इस बार यह मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है। बीजेपी दिल्ली नगर निगम की सत्ता में पिछले डेढ़ दशक से काबिज है। पहले दिल्ली में तीन नगर निगम थे, लेकिन केंद्र सरकार ने इस साल तीनों निगकों का एकीकरण कर दिया था। परिसीमन में नगर निगम के वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली की हवा में घुला जहर, पंजाब और हरियाणा में जलती पराली के धुएं से खतरनाक स्तर पर प्रदूषण

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular