Saturday, July 27, 2024
HomeDelhiMCD Election 2022 : दिल्ली नगर निगम के चुनावों की तारीखों का...

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
MCD Election 2022 : राजधानी दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान आज नहीं हुआ। राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने बताया कि शाम 4. 30 बजे केंद्र सरकार से कुछ निर्देश आए हैं, जिसकी वजह से आज तारीखों का ऐलान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमें किसी ने एमसीडी चुनाव टालने के लिए नहीं कहा है, लेकिन जो लेटेस्ट डिवेलपमेंट हुआ है, उसके अनुसार विचार करके नई तारीखें कम करने में 5 से 7 दिन का वक्त लगेगा।

MCD Election 2022

बैठक में चुनाव तारीख ऐलान को लेकर हुआ फैसला MCD Election 2022 

आपको बता दें कि मंगलवार को आयोग के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई थी जिसमें आज चुनाव की तारीख का ऐलान करने को लेकर फैसला हुआ था। मंगलवार को हुई बैठक में पोलिंग बूथ, नामांकन प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, आचार संहिता लागू कराने को लेकर टीमों के गठन से लेकर अन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मीटिंग में राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव-2022 के लिए आचार संहिता के दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। (MCD Election 2022 )

इसके मुताबिक दिल्ली नगर निगम चुनाव में रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक यानि 12 घंटे तक कैंपेन कर्फ्यू (सार्वजनिक बैठक, नुक्कड़ सभा और रैली पर पाबंदी) लागू रहेगा। इस दौरान राजनीतिक दल और उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए कोई सार्वजनिक बैठक नहीं कर पाएंगे। वहीं अधिकतम पांच लोग ही घर-घर जाकर प्रचार कर पाएंगे। चुनाव प्रचार से संबंधित किसी भी सार्वजनिक आयोजन के लिए रिटर्निंग आॅफिसर से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।

MCD Election 2022
प्रचार में अधिकतम पांच वाहनों का कर पाएंगे उपयोग

राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद किसी नुक्कड़ सभा में अधिकतम 50 लोग ही शामिल होंगे। प्रचार के लिए उम्मीदवार अधिकतम पांच वाहनों का प्रयोग कर पाएंगे। अगर वीडियो वाहन के जरिए प्रचार हो रहा है तो उस जगह भी अधिकम 50 लोग होंगे या फिर उपलब्ध स्थान के आधार पर लोगों की संख्या तय की जाएगी। (MCD Election 2022 )

आयोग के मुताबिक राजनीतिक दलों को किसी भी तरह ही चुनावी रैली और सभा में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करना होगा। सभी व्यक्ति का मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम स्थल के आधार पर लोगों की संख्या तय होगी। यह रिटर्निंग आॅफिसर राजनीतिक दल के आवेदन के बाद तय करेगा। राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और नेताओं से अपील की है कि वह प्रचार के लिए वर्चुअल, डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। (MCD Election 2022 )

 

Also Read : Delhi Judicial Service Exam Last Date to be Rescheduled दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा की आवेदन की अंतिम तिथि हो पुन: निर्धारित

Delhi Judicial Service Exam Last Date to be Rescheduled

READ MORE :Youth Dies After Being Hit by Dumper डंपर की चपेट में आने पर युवक की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular