Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiMCD Election: एमसीडी के नतीजों के बाद AAP में शामिल हुए तीन...

MCD Election: दिल्ली नगर निगम के रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे, जिसके कुछ घंटों बाद उन्होंने अपना फैसला फिर बदल लिया। बता दें कि दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी के साथ ही बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम ने AAP जॉइन की थी। लेकिन अब ये तीनों नेता दोबारा से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

माफी मांगी वापस कांग्रेस में हुए शामिल

बता दें कि इस घटनाक्रम के चंद घंटे बाद दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी ने माफी मांगी और कहा कि वह अपनी पुरानी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता हूं। वहीं सबिला बेगम और नाजिया खातून जो उनके साथ AAP मे शामिल हुई थीं, वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गई हैं

विरोध प्रदर्शन के बाद की घोषणा

मुस्तफाबाद में विरोध प्रदर्शन के बाद मेहदी ने कांग्रेस में वापस जाने की घोषणा की है। बता दें कि उनके इस फैसले का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया था। वहीं, मेहदी के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा के बाद पार्टी के कई नेता उनकी प्रशंसा करने लगे हैं।

कांग्रेस ने जीती थीं 9 सीटें

जानकारी दे दें कि दिल्ली एसमीडी चुनाव में AAP ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली है और कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। इसके अलावा तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस के 2 पार्षद कांग्रेस का हाथ छोड़कर AAP के साथ चले गए थे, इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या घटकर 7 हो गई थी, लेकिन बागी नेताओं ने कुछ बाद फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली।

ये भी पढ़ें: 55 फीट गहरे बोरवेल में फसें तन्मय ने तोड़ा दम, रात 2.30 बजे निकाला गया शव

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular