Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiMCD Elections 2022: 'भाजपा एक वीडियो बनाने वाली कंपनी है' ,केजरीवाल ने...

MCD Elections 2022:

MCD Elections 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव को अब सिर्फ गिनती के दिन बचे हैं। ते दूसरी तरफ भाजपा आप मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल और आप पार्टी पर हमलावर है। आपको बता दे रविवार को भाजपा ने सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी किया। जिसमें कुछ लोग उनके सेल की साफ-सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक वीडियो जारी करने भाजपा पर पलटवार किया है।

केजरीवाल ने भाजपा पर किया पलटवार

आपको बता दे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को एक ट्वीट कर कहा कि भाजपा की दिल्ली वालों को नई गारंटी- हर वार्ड में वीडियो की दुकान खोलेंगे। सीएम ने आगे कहा कि भाजपा एक वीडियो बनाने वाली कंपनी है। इस चुनाव में जनता उन्हें वीडियो बनाने का काम देगी और स्कूल, अस्पताल बनाने वालों को सरकार चलाने का काम देगी।

जैन के बहाने AAP पर हमला कर रही भाजपा

आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद है। भाजपा ने अबतक उनके कुल चार वीडियो जारी किए है। एक वीडियों में जैन को एक कैदी मसाज दे रहा है, तो दूसरे वीडियों में उन्हें जेल के भीतर तरह-तरह के खाने का लुत्फ उठाते देखा जा रहा है। रविवार को सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सत्येंद्र जैन खुद तो नजर नहीं आ रहे, लेकिन कुछ जेल कर्मी उनके सेल की सफाई कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़े: संबित पात्रा ने पीसी कर केजरीवाल पर साधा निशाना

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular