Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiMCD Elections 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनाव आज, सुबह 8 बजे...
MCD Elections 2022:

MCD Elections 2022: राष्ट्र की राजधानी यानी दिल्ली में आज नगर निगम चुनाव होने जा रहा है जिसके लिए राज्य की चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। बता दें कि 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जोकि शाम 5:30 बजे तक चलेगा।

मैदान में इतने उम्मीदवार

चुनाव की 250 सीटों पर 1,349 उम्मीदवार खड़े हो रहे हैं। इसमें से 640 पुरुष और 709 महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि भाजपा व आम आदमी पार्टी के 250 व कांग्रेस के 247 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। वहीं बसपा, एनसीपी, जनता दल (यू), समेत दूसरे दलों ने भी उम्मीदवार उतारे हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 384 है।

ये भी पढ़ें: शादी के 18 साल बाद पहली बार माता-पिता बनें Apurva Agnihotri और Shilpa Saklani

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular