Friday, July 5, 2024
HomeDelhiMCD Elections: रोड शो में बोले हिमंत बिस्वा सरमा- 'हमें आफताब नहीं,...

MCD Elections:

MCD Elections: दिल्ली में MCD को लेकर प्रचार जोरों पर है। इस समय देश की राजधानी में बड़े-बड़े नेता डेरा डाले हुए हैं। इसी कड़ी में रविवार 20 नवंबर को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के घोंडा में रोड शो किया है। इस दौरान सीएम बिस्वा ने दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस पर एक बयान दिया और मुख्यमंत्री केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

आपको बता दे हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारे देश को आफताब की नहीं बल्कि भगवान राम जैसे व्यक्ति, पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत है। हमें लव जिहाद के खिलाफ समान नागरिक संहिता और कानून की आवश्यकता है। हमें ऐसे कानून चाहिए जहां आफताब को फांसी दी जा सके।

झूठ-फरेब की राजनीति को जनता ने देखा है- धामी

बता दे दूसरी ओर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्ली में रोड शो किय। जहां उन्होंने कहा कि रोड शो के कार्यक्रम में यहां के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। यहां एक तरफा भाजपा जीतने वाली है। जनता ने झूठ फरेब की राजनीति को, भ्रष्टाचार को देखा है और दूसरी तरफ PM मोदी के कामों को भी देखा है।

 

ये भी पढ़े: केजरीवाल ने बीजेपी पर किया वार, कहा- भाजपा जीती तो दिल्ली में और बनेंगे कूड़े के पहाड़

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular