Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiMCD Elections Result: भाजपा कार्यालय में छाया सन्नाटा, रोड पर लगे होर्डिंग्स...
MCD Elections Result:

MCD Elections Result: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने से पहले ही दिल्ली भाजपा कार्यालय में सन्नाटा छा गया है। बता दें कि एक्जिट पोल आने से तीन दिन पहले भाजपा के कार्यालय में खूब चहल-पहल थी, जोकि एग्जिट पोल आने के बाद एकदम से गायब हो गई है। ये नज़रा देख ऐसा लग रहा है कि भाजपा ने पहले ही हार मान ली है। इतना ही नहीं पार्टी ने एमसीडी चुनाव को लेकर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी हटा दिए हैं। वहीं दूसरी ओर कई पदाधिकारियों के कमरे में दिनभर ताला लटका मिला।

‘एग्जिट पोल के नतीजो को ठहराया गलत’ 

हालांकि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जीत का दावा ठोका और एग्जिट पोल पर अविश्वास जताया है। आदेश गुप्ता के साथ महामंत्री व मीडिया रिलेशन विभाग के पदाधिकारियों ने भाजपा की जीत का दावा किया है। गुप्ता ने पार्टी कार्यालय पहुंच बैठक कर कहा कि, “एग्जिट पोल के आधार पर नतीजे नहीं होते हैं। पहले भी कई बार एग्जिट पोल के परिणाम और चुनावी गिनती के परिणाम अलग रहे हैं। भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा चौथी बार एमसीडी में भाजपा का शासन होगा।”

ये भी पढ़ें: जीत के लिए तैयार है आम आदमी पार्टी, दफ्तर में की ये तैयारियां

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular