Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiMCD Mayor Election: दिल्ली में MCD के मेयर का चुनाव आज, AAP-BJP...

MCD Mayor Election: राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव के बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज होगा। ऐसे में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच घमासान देखने को मिल सकता है। आज यानी मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली के मेयर के लिए बड़ा दंगल देखने को मिल सकता है।

आज मिल सकता है दिल्ली को नया मेयर

बता दें कि आज होने वाली बैठक में सबसे पहले शपथ निर्वाचित पार्षद लेंगे। राजधानी को आज महिला मेयर मिलने के भी आसार हैं। पूरी दिल्ली को 10 साल बाद महिला मेयर मिलेगी। दिल्ली नगर निगम का गठन 1958 में हुआ था। इसी वर्ष पहली मेयर के रूप में स्वतंत्रता सेनानी अरुणा आसफ अली को चुना गया था। वहीं, 2011 में लॉ स्कॉलर रजनी अब्बी MCD के तीन हिस्सों में बंटवारे से पहले आखिरी मेयर थीं।

2012 में MCD का हुआ था बंटवारा

जानकारी दे दें कि जनवरी 2012 में कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली नगर निगम का तीन हिस्सों में बटंवारा किया था। जिसके बाद नॉर्थ दिल्ली (NDMC), साउथ दिल्ली (SDMC) और ईस्ट दिल्ली (EDMC) नगर निगम बन गई थी। हर एक का अपना महापौर होता था। लेकिन अब एक बार फिर से तीनों का एकीकरण कर दिया गया है। इसके बाद दिल्ली नगर निगम फिर से अस्तित्व में आ गया है।

6 जनवरी को होना था मेयर चुनाव

बता दें कि दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 6 जनवरी को होना था। लेकिन हंगामे की वजह से बैठक स्थगित हो गई थी। अब नगर निगम की दूसरी बैठक मंगलवार यानी आज होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: मौसम का बदला मिजाज, हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड, दिल्ली का AQI 300 के पार

 

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular