MCD Mayor:
MCD Mayor: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप ने जीत हासिल की है। इसके बाद भी लगातार यह सवाल उठ रहा है कि मेयर किस पार्टी का होगा? आपको बता दे ये सवाल उठने के पीछे का कारण है एमसीडी रिजल्ट वाले दिन बीजेपी के कुछ नेताओं ने कहा था कि निगम में महापौर उनका होगा। वही आपको बता दे इसके बाद अब बीजेपी कह रही कि वो एमसीडी में विपक्ष की भूमिका निभाएगा।
आपको बता दे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि “भाजपा चुनाव हारी है, हिम्मत नहीं! भ्रष्टाचार का दूसरा नाम AAP से दिल्ली की जनता को बचाने के लिए हम नगर निगम में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, जिस तरह इन्होंने दिल्ली सरकार में रहते हुए भ्रष्टाचार किया है, हम निगम में इन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।”
भाजपा चुनाव हारी है, हिम्मत नहीं!
भ्रष्टाचार का दूसरा नाम AAP से दिल्ली की जनता को बचाने के लिए हम नगर निगम में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, जिस तरह इन्होंने दिल्ली सरकार में रहते हुए भ्रष्टाचार किया है, हम निगम में इन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) December 9, 2022
मेयर के चुनाव में बीजेपी का रोल
आपको बता दे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वो विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। दिल्ली में बीजेपी को बहुत अच्छी ताकत मिली है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और सरेंडर भी कर दिया, जिसके कारण उसकी यह हालत यह हो गई है। आप वह प्रदर्शन नहीं कर पाई जो विधानसभा में किया था तो ऐसे में आने वाले दिनों की तैयारी करेंगे दिल्ली विधानसभा की तैयारी करेंगे।
ये भी पढ़े: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने तैयार की नई योजना