Friday, July 5, 2024
HomeDelhiMercedes-Benz: कचौड़ी दुकान में घुसी मार्सिडीज, 5 लोग कुचले

Mercedes-Benz: कचौड़ी दुकान में घुसी मार्सिडीज, 5 लोग कुचले

India News(इंडिया न्यूज),Mercedes-Benz: दिल्ली के सिविल लाइंस से दर्दनाक खबर सामने आई है। एक मार्सिडीज कार सिविल लाइंस कचौड़ी की दुकान में जा घुसी। दुकान पर कचौड़ी खा रहे लोग तेज रफ्तार कार के चपेट में आ गए। हादसे में पांच लोगों की घायल होने की खबर है।

कार ड्राइवर की पहचान 36 वर्षीय पाराग के रूप में की गई है, जो नोएडा के सेक्टर-79 में रहता है। इस हादसे की जानकारी पुलिस को 31 मार्च को मिली थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कार दुकान में जाकर तेज रफ्तार में घुसी, वहां मौजूद एक महिला हादसे का शिकार हो गई, जिन्हें गंभीर चोट आई है। इसके अलावा उसकी ड्राइवर की पत्नी तेज टक्कर के कारण कार से बाहर आकर गिरी।

पुलिस ने Mercedes-Benz कार को किया जब्त

तेज रफ्तार कार के हादसे में घायल लोगों को तीर्थ राम अस्पताल में भर्ती करया गाया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार हादसे में पांच लोगों घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना के बाद कार को जब्त करके ड्राइवर पराग मैनी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़े-

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को मिली जमानत

Mercedes-Benz कार ड्राइवर पेश से वकील

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रविवार को हुई है। जिसमें पांच लोगों की घायल हुए हैं। आरोपी ड्राइवर पेशे से वकील है। हादसे से टाइम उसकी पत्नी उसके साथ थी। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी नशे में नहीं था।

इसे भी पढ़े-

दिल्ली का अगला सीएम बन सकती हैं सुनिता केजरीवाल! मुख्यमंत्री आवास पर मिलने पहुंचे AAP विधायक और मंत्री

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular