Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Metro News: ब्लू लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, DMRC ने...

Delhi Metro News:

दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन पर मेट्रो सर्विस में आई परेशानी से यात्रियों को एक बार फिर से दिक्कत का सामना करना पड़ा है। आज सुबह दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं देरी से चल रही है। सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या इंद्रपस्थ और यमुना बैंक के बीच देखी गई है। DMRC ने ट्वीट कर इस परेशानी की जानकारी दी थी।

बीते 6 महीनों से हो रही दिक्कत

बीते 6 महीनों में दिल्ली मेट्रो की सेवाओं पर कुछ ना कुछ दिक्कत देखने को मिली है। आपको बता दें पिछले महीने ब्लू लाइन के अलावा रेड, वायलेट और यलो लाइन पर मेट्रो सर्विस में एक-एक बार खराबी आई थी। इस खराबी को लेकर डीएमआरसी ने बताया था कि मेट्रो में होने वाली खराबी अलग-अलग वजहों से होती है, जिसके चलते मेट्रो सेवाओं में दिक्कत आ जाती है।

जून में ब्लू लाइन मेट्रो सेवा हुई थी बाधित

आपको बता दें कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास ओवरहेड इक्वीपमेंट के टूटने से 6 जून की शाम को भी ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित हो गई थी। नोएडा और वैशाली से लेकर द्वारका तक आने और जाने के दोनों ही रूटों पर लगभग दो घंटे से ज्यादा यात्रियों को परेशानी हुई थे। ओवरहेड को ठीक कर देने के बाद भी मेट्रो सेवा को सामान्य होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो सेवा छोड़ बसों और ऑटो-टैक्सियों से जाते दिखें थे।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular