होम / 15 अगस्त की सुबह 1 घंटा पहले शुरू हो जाएगी मेट्रो, DMRC ने दी जानकारी

15 अगस्त की सुबह 1 घंटा पहले शुरू हो जाएगी मेट्रो, DMRC ने दी जानकारी

• LAST UPDATED : August 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : देश के हरेक हिस्से में 77 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अब अंतिम शरण में हैं। आजादी दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग ने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए सुबह पांच बजे से मेट्रो की सेवाएं शुरू करने की जानकारी दी है। DMRC के गाइडलाइन के मुताबिक, 15 अगस्त के दिन सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी। सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।

14 अगस्त से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी पार्किंग

DMRC ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर यह भी निर्णय लिया है कि सोमवार यानी 14 अगस्त, 2023 सुबह छह बजे से मंगलवार यानी 15 अगस्त, 2023 को दोपहर दो बजे तक दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। हालाँकि, मेट्रो की सेवाएं सामान्य नियम के अनुसार मिलेंगी।

ALSO READ ; ‘दो दिन की बजाए दस दिन हो विधानसभा का सत्र’ ; BJP ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox