Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiMiss World In Delhi: LG से मिलीं मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का, पहुंची...

India News(इंडिया न्यूज़)Miss World In Delhi: इस साल भारत ‘मिस वर्ल्ड पेजेंट’ (Miss World Pageant) की मेजबानी करने जा रहा है। मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का दिल्ली दौरे पर हैं। केरोलिना ही मिस वर्ल्ड 2023 को अपना क्राउन पहनाएंगी। कैरोलिना बिलावस्का दिल्ली दौरे पर उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने सोमवार को कश्मीर घूमा। मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि मैं यहां राज निवास में विश्व सुंदरियों का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। वे यहां स्थायी दिल्ली को बढ़ावा देने के लिए आए हैं।

 कैरोलिना बिलावस्का के बारे में 

बता दे कि कैरोलिना बिलावस्का ने साल 2021 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। कैरोलिना एक टेलीविजन प्रेजेंटर, सामाजिक कार्यकर्ता, यूएन मैसेंजर आफ पीस तथा गुडविल एमबेस्डर भी हैं। मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का दिल्ली दौरे पर हैं। केरोलिना ही मिस वर्ल्ड 2023 को अपना क्राउन पहनाएंगी। कैरोलिना बिलावस्का दिल्ली दौरे पर उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने सोमवार को कश्मीर घूमा। मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की है।

मिस वर्ल्ड ने झील की खूबसूरती को निहारा

सोमवार को मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska) के साथ मिस वर्ल्ड अमेरिका श्रीसेनी, मिस वर्ल्ड केराबियन एमी पेन्ना, मिस वर्ल्ड इंडिया सेनी शट्टी तथा मिस वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन की सीईओ व चेयरपर्सन जूलिया मोरली कश्मीर पहुंची। विश्व सुंदरियों ने हजरतबल दरगाह व गोपादरी पर्वत पर स्थित शंकराचार्य मंदिर में माथा टेका और डल झील की खूबसूरती को भी निहारा। उन्होंने एक स्थानीय पांच सितारा होटल में खाना खाया और कुछ स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।

मिस वर्ल्ड ने कही ये बात

मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने कहा कि मैं इस बैठक से बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं आतिथ्य के लिए आभारी हूं। मुझे जो संदेश मिला वह यह है कि हम सभी भारत में 71वीं मिस वर्ल्ड की मेजबानी के लिए बहुत उत्साहित हैं। भारत विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में महान है। भारत जी20 की मेजबानी कर रहा है। मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती। भारत में लगभग 140 देशों का स्वागत करें। शेष दुनिया को भारत की सुंदरता और संस्कृति का प्रदर्शन करें।

इसे भी पढ़े:IMD Weather Update Delhi: दिल्ली के चिलचिलाती धूप ने किया जीना मुहाल, जानें मौसम पर IMD की लेटेस्ट अपडेट

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular