Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiMission Of Congress 2024 : कांग्रेस अपने मिशन 2024 के तहत सोनिया...

- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कांगे्रस के मिशन 2024 के तहत राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बैठक कर रही हैं। उक्त बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। यह बैठक 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर की जा रही है।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Mission Of Congress 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कांगे्रस के मिशन 2024 के तहत राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बैठक कर रही हैं। इस बैठक का उद्देश्य वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांगे्रस को कैसे सफलता मिले इस पर अभी से ही रणनीति बनानी शुरू कर दी है। गत दो लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। गत कुछ समय में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी पार्टी से अलग हो चुके हैं। भाजपा का विजयी रथ रोकने के लिए कांग्रेस अब राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर का सहयोग ले रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगलवार को प्रशांत किशोर से साथ एक बार फिर बैठक कर रहे हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बैठक में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में हो रही इस बैठक में कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, एके एंटनी, अंबिका सोनी और रणदीप सुरजेवाला भी शामिल हैं।

गत चार दिनों में तीसरी बार हैं यह मुलाकात Mission Of Congress 2024 

Mission Of Congress 2024

प्रशांत किशोर और कांग्रेस नेताओं के बीच बीते गत चार दिनों में तीसरी मुलाकात है। 16 अप्रैल को पहली बार और इसके बाद 18 अप्रैल को दूसरी बार मुलाकात हुई थी। सोनिया गांधी बीते गत दोनों बैठकों में मौजूद रही थीं। अब यह कयास लगाया जा रहा है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में ऐसी दो और बैठकें हो सकती हैं। इस मामले में केसी वेणुगोपाल ने बताया कि प्रशांत किशोर ने 2024 के आम चुनाव को लेकर रोड मैप के साथ प्रजेंटेशन दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रशांत किशोर की भूमिका आगामी एक सप्ताह के भीतर पता चल जाएगा।

प्रशांत किशोर ने चुनाव का दिया फार्मूला 

Mission Of Congress 2024

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को यूपी, बिहार और ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है। जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में गठबंधन के साथ लड़ने का सुझाव दिया है। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर के सुझाव पर राहुल गांधी ने अपनी सहमति दी है। अब कहा यह जा रहा है कि किशोर ने कांग्रेस को 2024 के चुनाव में कांग्रेस को 370 सीटों पर फोकस करने का सुझाव भी दिया है। उनके इस सुझाव पर कांगे्रस गंभीरता से ध्यान दे रही है। (Mission Of Congress 2024)

Also Read : PM Modi To Inaugurate WHO Global Center For Traditional Medicine : पीएम मोदी जामनगर में अब से कुछ ही देर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन का करेंगे उद्घाटन

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular