India News(इंडिया न्यूज़), MIW vs DCW 12th Match: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेला गया। पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 192 रन बनाए। 193 रन के लक्ष्य को पीछा करने उतरी मुंबई 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 163 रन बना सकी। मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने 23 रन से मुकाबला जीत लिया।
11:00 PM/5-Mar-2024
मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने 23 रन से मुकाबला जीत लिया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में उतरी मुंबई 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 163 रन बना सकी। दिल्ली के खिलाफ मुंबई का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। अमनजोत कौर के अलावा कोई भी बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इस जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में टॉप पर बरकरार है।
10:30 PM/5-Mar-2024
दिल्ली के खिलाफ मुंबई के लिए इस मैच में अब तक सर्वाधिक 42 रन बनाने वाली बल्लेबाज अमनजोत कौर 16वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें जेस जोनासन ने अपना शिकार बनाया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सजीवन सजना उतरी हैं। टीम को जीत के लिए 20 गेंदों में 66 रन की जरुरत है।
10:00 PM/5-Mar-2024
मुंबई इंडियंस को चौथा झटका सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यज के रुप में लगा। उन्हें जेस जोनासन ने छठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलिस कैप्सी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद टीम को पांचवां झटका अमेलिया के रूप में लगा जो सिर्फ 17 रन बन सकीं। फिलहाल पूजा और अमनजोत क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 74/5 है।
9:35 PM/5-Mar-2024
दिल्ली के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस संघर्ष करती नजर आ रही है। कप्तान हरमनप्रीत कौर छह रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें मारिजैन कप ने अपना शिकार बनाया।
9:26 PM/5-Mar-2024
मुंबई इंडियंस की शुरुआत झटकों के साथ हुई। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरीं यास्तिका भाटिया तीन गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुईं। पहले ओवर की चौथी गेंद पर मारिजैन कप ने उन्हें बोल्ड किया। वहीं, दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखा पांडे ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं सिवर ब्रंट को आउट कर दिया।
9:04 PM/5-Mar-2024
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। मेग लैनिंग और मारिजैन कप ने तूफानी अर्धशतक जड़े।
8:30 PM/5-Mar-2024
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें अमेलिया कर ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। मुंबई के खिलाफ वह छह चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मारिजान कैप उतरी हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 119/3 है।
8:15 PM/5-Mar-2024
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं एलिस कैप्सी के रुप में लगा। उन्हें हेली मैथ्यूज ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। वह 20 गेंदों में 19 रन बनाने में कामयाब हुईं।
7:55 PM/5-Mar-2024
मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका शेफाली वर्मा के रुप में लगा। उन्हें शबनिंम इस्माइल ने यास्तिका भाटिया के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय बल्लेबाज 12 गेंदों में 33 रन बनाने में कामयाब हुईं। उन्होंने 233.33 के तूफानी स्ट्राइक रेट से तीन चौके और दो छक्के लगाए।
7:48 PM/5-Mar-2024
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली की सलामी जोड़ी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 36/0 है। कप्तान मेग लैनिंग 15 गेंदों में 17 रन और शेफाली वर्मा 10 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं।
7:33 PM/5-Mar-2024
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली ने दमदार शुरुआत की है। कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। एक ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7/0 है।
मालूम हो, दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने एक मैच अपने नाम किया है।
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, तितास साधु
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…