होम / Monkey Death Funeral: बंदर की मौत, हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार के बाद विशाल लंगर

Monkey Death Funeral: बंदर की मौत, हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार के बाद विशाल लंगर

• LAST UPDATED : November 10, 2022

Monkey Death Funeral:

Monkey Death Funeral: हर इंसान की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाता है फिर उनका श्राद्ध-कर्म होता है। पर किसी जानवर की मौत पर अगर ऐसा हो तो थोड़ा आश्चर्यजनक लगता है। दरअसल कुछ ऐसा दिल्ली के द्वारका इलाके में हुआ है। जहाँ एक बंदर की मौत के बाद लोगों ने उसे सम्मानपूर्वक दफना कर हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ उसका श्राद्ध-कर्म किया। इसके अलावा 17वीं की पूजा और हवन कर लोगों के लिए बड़े लंगर का भी आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदू रीति-रिवाज से हुआ बंदर का अंतिम संस्कार

आपको बता दे यह मामला द्वारका सेक्टर 16 इलाके की है। जहां एक बंदर की अचानक मौत के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर सम्मानपूर्वक उसे जमीन में दफनाया। बता दे स्थानीय निवासी जिले सिंह प्रधान ने बताया की बंदरों को बजरंगबली का एक रूप माना जाता है। इसलिए उसे दफनाने से पहले उसके सिर पर लाल कपड़ा बांधा गया और फिर उसे दफन कर उस पर मिट्टी डाली गई।

बता दे दीवाली की रात सेक्टर 16 के जल बोर्ड के पम्प हाउस के पास एक पेड़ पर बंदर का मृत शरीर पड़ा मिला था। जिसके बाद द्वारका के प्रधान और दिल्ली जल बोर्ड के कर्मियों ने परंपरागत तरीके से उसे दफन कर उसका श्राद्ध-कर्म करने का निर्णय लिया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ जलबोर्ड कर्मियों ने मिलकर हिस्सा लिया।

 

ये भी पढ़े: एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया ‘वचन पत्र’, पानी देना…जैसे किए कई वादे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox