Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiMonkeypox In Delhi: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा मंकीपॉक्स, संक्रमितों की...

Monkeypox In Delhi:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स तेजी से अपने पैर पसार रहा है। दिल्ली में पिछले सोमवार को एक और मंकीपॉक्स का मरीज मिला है। जानकारी के अनुसार नाइजीरिया की 30 वर्षीय महिला की मंकीपॉक्स की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद उसे दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंकीपॉक्स का नया मामला सामने आने के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

6 मरीज मंकीपॉक्स से ठीक

राहत की बाक यह है कि 9 मरीजों में से 6 मरीजों को अस्पताल से पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब अस्पताल में सिर्फ 3 मरीज भर्ती हैं। एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने जानकारी दी है कि अभी अस्पताल में मंकीपॉक्स से संक्रमित 3 महिलाएं भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे मरीजों की स्थिति सुधर रही है। इसके साथ ही जिस महिला को सोमवार को अस्पताल में लाया गया उसकी भी हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने ने कहा कि सभी मरीजों की स्थिति पर हमारी नजर है।

दिल्ली में 24 जुलाई को मिला था पहला केस

बता दें कि पूरे देश में मंकीपॉक्स के नए केस सामने आ रहे हैं। भारत में अबतक कुल 14 मंकीपॉक्स के केस सामने आ चुके हैं। मंकीपॉक्स ने देश में जुलाई के महीने में अपना पैर रखा था। इसके अलावा दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला केस 24 जुलाई को मिला था।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव, दिल्ली के AIIMS में ली आखिरी सांस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular