Monday, July 8, 2024
HomeDelhiMonkeypox In Delhi: दिल्ली में फैल रहा मंकीपॉक्स!, स्टडी में असुरक्षित सेक्स...

Monkeypox In Delhi:

Monkeypox In Delhi: दिल्ली में ड़ेंगू के खतरे के बीच मंकीपॉक्स के मामलों ने चिंता बढ़ा दी थी। बता दे भारत में भी मंकीपॉक्स के कुछ मामले सामने आए थे और इसको लेकर एक स्टडी रिपोर्ट सामने आई है। आपको बता दे दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती पहले पांच मंकीपॉक्स रोगियों पर एक स्टडी की गई थी। जिसमें सेक्स कनेक्शन सामने आया है। इस वायरस के फैलने के पीछे सेक्सुअल एक्टिविटी को जिम्मेदार माना गया है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में कहा गया है कि STI क्लीनिक में हेल्थ वर्कर्स को इस संबंध में जागरूक किया जाना चाहिए।

स्टडी में निकला कारण

आपको बता दे दिल्ली में कुछ ऐसे मरीज भर्ती हुए थे, जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री ऐसी नहीं थी कि वो विदेश गए हों। हाल ही में प्रकाशित हुई एक स्टडी में कहा गया है कि मंकीपॉक्स के भर्ती मरीजों के कमर, निचले अंगों पर घाव सबसे अधिक देखे गए थे। जिससे यह पता चलता है कि वायरस का संक्रमण असुरक्षित सेक्स की वजह से हुआ। मंकीपॉक्स के मरीजों को दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

इस दौरन अस्पताल में मंकीपॉक्स के मरीजों में 14 दिनों के बीच बुखार, शरीर में दर्द की शिकायत पाई गई। पांच मामलों में से तीन पुरुष और दो महिलाएं भर्ती थीं। उनमें से सभी के प्राइवेट पार्ट पर घाव थे, साथ ही मांसपेशियों में दर्द की शिकायत की गई।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली महिला आयोग ने भेजा पुलिस को समन, महिला की मौत पर नहीं दर्ज किया था FIR

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular