Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiMonkeyPox In Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स का छठा केस आया सामने, पांच मरीज...

MonkeyPox In Delhi:

नई दिल्ली: लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने जानकारी दी है कि मरीज की हालत ठीक है। मरीज को बीते कुछ दिनों से बुखार और कुछ अन्य समस्याएं थी, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती करा गया था।

22 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव

दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित छठा मरीज सामने आया है। द्वारका में रह रही 22 वर्षीय अफ्रीका मूल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। महिला को बीत कुछ दिनों से बुखार और कुछ अन्य समस्याएं थी, जिसके बाद महिला को लोकनायक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

5 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया है कि मरीज की हालत ठीक है। आपको बता दें कि इससे पहले लोकनायक हॉस्पिटल से पूरी तरह ठीक होने के बाद मंकीपॉक्स के पांच मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।

साउथ दिल्ली में रह रही थी महिला

इससे पहले लोकनायक अस्पताल में भर्ती की गई अफ्रीका मूल की एक महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। यह दिल्ली के अंदर मंकीपॉक्स का पांचवा मामला दर्ज किया था। महिला साउथ दिल्ली में रहने वाली है। मंकीपॉक्स को लक्षण मिलने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

ये भी पढ़ें: राजू की देखरेख की जिम्मेदारी अब रेजिडेंट कमिश्नर के पास, यूपी सरकार ने लिया फैसला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular