Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiदिल्ली -एनसीआर में फिर लौट आया मानसून

India News (इंडिया न्यूज) : दिल्ली -एनसीआर में पिछले कई दिनों से लोगों की गर्मी से हाल बेहाल था। उमस भरी गर्मी के कारण राजधानी का तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। सुबह से ही लोगों का तपती धूप से सामना हो रहा था। कई लोग शाम 6 बजे के बाद ही अपने घरों से बाहर निकल रहे थे। लोगों को लगने लगा था राजधानी से मानसून की विदाई हो गई है। हालांकि, दिल्ली -एनसीआर में मानसून की एक बार फिर से वापसी हो गई है। दिल्ली -एनसीआर में आज यानि बुधवार को कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है।

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

बता दें, आज बुधवार हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान ने गिरावट दर्ज की गई है। मालूम हो, मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया था। IMd ने यह भी कहा था कि इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच रहेगा।

जुलाई की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

अगर देखा जाये तो सामान्य तौर पर जुलाई में 209.7 मिमी बारिश होती है। हालाँकि, इस बार माह के अंत तक 384.6 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे मानसून सीजन में 486.3 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में दिल्ली में अच्छी बारिश हुई है। बारिश पर बात की जाये तो अमूनन मानसून सीजन में 23-24 अगस्त तक रुक-रुक के बारिश होती रहती है।

also read ; दिल्ली-एनसीआर में दोपहर को मौसम ने बदला मिजाज, झमाझम बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular