Delhi

Monsoon Virus: बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, जानिए बचाव के उपाय

India News(इंडिया न्यूज़) Monsoon Virus: मानसून के मौसम में लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से परेशान रहते है। इस मौसम में अगर शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो तो बीमारियां तेजी से बढ़ती है। मानसून में बारिश के बदलते मौसम के वजह से लोग बुखार, खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। मानसून में समय बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा ध्यान से रहने की कोशिश करनी चाहिए।

मनसून की बीमारियों से बचाव के उपाय

1.बार-बार चेहरा छुने से बचे

जुकाम, बुखार और फ्लू से बचने के लिए आप बार-बार चेहरे, नाक और मुंह को छूने से बचाव करें। अगर आस-पास किसी को कोल्ड हुआ हो तो उससे दूरी बनाएं और मास्क का उपयोग जरूर करें।

2. साफ-सफाई का रखें खास ध्यान

बारिश के मौसम में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इंफेक्शन से बचने के लिए आप बाहर से आने पर कपड़ों को सीधे धुलने के लिए डालें। गंदगी में मक्खी और दुसरे कीटाणु पनपते हैं, जिनसे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं। इंफेक्शन से बचने के लिए आप बाहर से आने पर कपड़ों को सीधे धुलने के लिए डालें।

3. तनाव से बचें

तनाव और टेंशन से भी शरीर में तरह-तरह की बीमारियां हो जाती है। तनाव लेने का असर हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम कम हो जाती है।

4. खूब पिएं पानी

पानी की कमी के वजह से शरीर में बीमारियां घर बनाने लगती है। अगर सादा पानी नहीं पिया जाता है तो आप पानी में नींबू, लैमनग्रास, पुदीना आदि मिलाकर भी पी सकते हैं। पानी से हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल देता हैं।

5. एक्सरसाइज करें

रोजाना एक्सरसाइज और योगा के लिए समय निकालें। एक्सरसाइज करने से आप फिट रहेंगे और बीमारियों का खतरा भी कम रहेगा। इसके साथ ही हेल्दी डाइट भी लें। ध्यान रखें कि आपकी डाइट में फल, सब्जियां और नट्स से भरपुर रहें।

6. एयर कंडीशनर में न सोएं

बदलते मौसम में एयर कंडीशनर में सोने से बचें। बता दे कि रात के समय ज्यादा ठंड हो जाती है ऐसे में एयर कंडीशनर में सोने पर आप ठंड के कारण बुखार का शिकार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े:Long Covid Blue Legs: स्टडी में दावा! पैरों में पाया गया Long Covid के ये नए लक्षण, जानिए अखिर ये Long Covid है क्या…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago