Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeMoscow to Delhi Flight: मॉस्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम...

Moscow to Delhi Flight:

Moscow to Delhi Flight: दिल्ली एयरपोर्ट पर चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। यह हड़कंप उस वक्त मची, जब मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। आपको बता दे आनन-फानन में उस विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तकरीबन साढ़े तीन बजे लैंड कराया गया। बता दे कि फिलहाल तो सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार

आपको बता दे दिल्ली पुलिस के अनुसार, कल गुरुवार देर रात मास्को से दिल्ली आ रहे एक विमान में बम होने की फोन पर सूचना मिली थी। जिसके बाद फ्लाइट को दिल्ली में लैंड कराया गया। फ्लाइट की जांच की जा रही है। बता दे कि अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।

विमान की तलाशी जारी 

बताया जा रहा है कि मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट संख्या SU 232 में बम की सूचना से चारों तरफ हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फ्लाइट से 386 यात्रियों और 16 क्रू मेंबर्स को उतारा गया। फिलहाल, विमान की सघन तलाशी ली जा रही है।

 

ये भी पढ़े: नमाज बना फसाद की जड़, शरारती तत्वों ने नमाजियों पर किया हमला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular