Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiदिल्ली: प्रेमी को पाने के लिए मां ने की शर्मनाक करतूत, अपने...

इंडिया न्यूज, Mother left her two children on the road in Delhi: आपने बेटे द्वारा मां को छोड़ने की खबर अक्सर पढ़ी या सुनी होगी। लेकिन बीते दिन राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें दो बच्चे की मां ने प्रेमी को पाने के लिए अपने दो मासूमों को बीच सड़क पर छोड़ दिया। दरअसल, जानकारी के अनुसार महिला का प्रेेमी उसके बच्चों को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। लेकिन महिला उसके प्यार में इस कदर पागल थी कि साथ रहने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी। नतीजन उसने योजना के तहत अपने दो मासूम को दिल्ली के सड़क के बीच छोड़ आई। और एक बार भी मुड़कर उनकी ओर नहीं देखा।

ऐसे मिली पुलिस को इसकी सूचना 

जानकारी के अनुसार, गत 20 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली की एक फ्लैट से बदबू आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आसपास के लोगों ने बताया कि यहां फ्लैट में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है, लेकिन कई दिनों से दोनों बच्चे दिखाई नहीं दिए हैं। ऐसे में पुलिस टीम फ्लैट के अंदर दाखिल हुई। वहां पर महिला मिली। लेकिन फ्लैट की स्थिति ऐसी थी कि लग रहा था जैसे कई वर्षों से उसकी सफाई नहीं हुई है। महिला से उसके दोनों बच्चों के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका पति तीन वर्ष पहले उसे छोड़कर चला गया है।

बचने के लिए पुलिस को दी गलत जानकारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में महिला ने बताया कि उसने दोनों बच्चों की हत्या कर दी है। फ्लैट के अंदर काफी तलाशी ली गई लेकिन वहां कोई शव नहीं मिला। महिला से फिर से गहनता से पूछताछ की गई, फिर उसने बताया कि दोनों बच्चों को सिविल लाइन स्थित अनाथ आश्रम में छोड़ दिया है।

पुलिस अनाथ आश्रम पहुंची वहां पता चला कि महिला आश्रम तो आई थी, लेकिन बच्चों को वहां नहीं छोड़ा। पुलिस ने महिला के मोबाइल के जरिये उसकी लोकेशन निकाली तो पता चला कि 17 अप्रैल को वह आश्रम आई थी, लेकिन प्रवेश द्वार बंद होने के कारण वह अंदर नहीं जा पाई थी।

ऐसे में वह बच्चों को पास के बस स्टैंड पर छोड़ कर फरार हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की। सूचना मिली की दोनों बच्चे सीताराम बाजार में एक परिवार के पास हैं। गत रविवार को परिवार दोनों बच्चों को लेकर बुराड़ी थाने पहुंचा।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular