होम / मुंडका अग्निकांड : 24 महिलाओं सहित 29 लोग लापता, तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मुंडका अग्निकांड : 24 महिलाओं सहित 29 लोग लापता, तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

• LAST UPDATED : May 14, 2022

इंडिया न्यूज, Mundka Agnikand : राजधानी दिल्ली के मुंडका में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने की घटना के बाद व्याकुल परिजन अपने प्रियजनों की तलाश में शुक्रवार की रात से कभी अस्पताल तो कभी थाने और कभी घटनास्थल के चक्कर काट रहे हैं। इस घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू आॅपरेशन में जुटी टीमों को अंदर कुछ लोगों के अवशेष मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 30 तक पहुंच सकती है। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन को बंद कर दिया गया है।

अब तक 29 लोगों की मिली है मिसिंग कम्पलेंट

इस हादसे के बाद पुलिस को अब तक 29 लोगों की मिसिंग कम्पलेंट मिली है, जिनमें 24 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उनकी डीएनए जांच कराए जाने का निर्णय लिया है। दिल्ली स्थित थ्ैस् की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। संजीव गुप्ता की अगुवाई में फॉरेंसिक टीम मौके की फॉरेंसिक जांच करेगी।

लापता लोगों की लिस्ट

1. सोनी कुमारी (35 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज ठाकुर
2. तानिया (27 वर्ष, महिला) पुत्री चंद्र भूषण
3. नरेंद्र (26 वर्ष, पुरुष) पुत्र कन्हैया लाल
4. मोहिनी (38 वर्ष, महिला) पत्नी विजय पाल
5. पूजा (19 वर्ष, महिला) पुत्री राजेश
6. भारती देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी चमन
7. गीता देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी उपेंद्र सिंह
8. कैलाश जानी (55 वर्ष, पुरुष) पुत्र बहादुर सिंह
9. अमित जानी (34 वर्ष, पुरुष) पुत्र कैलाश जानी
10. मधु देवी (29 वर्ष, महिला) पत्नी अमित कुमार
11. मोनिका (21 वर्ष, महिला) पुत्री विजय बहादुर
12. यशोदा देवी (35 वर्ष, महिला) पत्नी विश्वजीत
13. मुस्कान (22 वर्ष, महिला) पुत्री इस्लामुद्दीन
14. स्वीटी (32 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज कुमार
15. प्रवीन (33 वर्ष, पुरुष) पुत्र आशाराम
16. पूजा (19 वर्ष, महिला) बहन मोनी
17. मोहिनी (40 वर्ष, महिला) मां पीयूष
18. भारती नेगी (45 वर्ष, महिला) बहन वीरेंद्र नेगी
19. रंजू देवी (32 वर्ष, महिला) देवर राजकुमार
20. जशोदा देवी (34 वर्ष, महिला) पड़ोसी रवि कुमार
21. मधु (21 वर्ष, महिला) पुत्री राकेश
22. पूनम (19 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल
23. प्रीति (24 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल
24. निशा कुमारी (18 वर्ष, महिला) चाचा सुमन
25. विशाल (24 वर्ष, पुरुष) पुत्र मिथलेश
26. मधु (24 वर्ष, महिला) चाचा अकन
27. गीता चैहान (45 वर्ष, महिला) पत्नी रामभवन
28. सोनम (20 वर्ष, महिला) भाई अनुराग
29. आशा (30 वर्ष, महिला) भाई वीरपाल

यह भी पढ़ें : दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में आये 899 नए केस

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox