Categories: Delhi

Municipal Corporation: एमसीडी के 187 सफाईकर्मी हुए नियमित, बाकी कर्मचारियों के लिए एलजी ने यह कहा

Municipal Corporation: दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 187 सफाई सैनिकों को नियमित किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 1998 से 2000 तक के अस्थायी 187 सफाई कर्मचारियों को नियमित कर दिया है. जिसके लिए कर्मचारियों को नियमितीकरण पत्र प्रदान किया गया है। इसके अलावा निगम के इंजीनियरिंग विभाग के 109 कर्मचारियों को मृतकाश्रित कोटे पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर रोजगार प्रदान किया गया है।

इसको लेकर उपराज्यपाल ने कहा कि “14 जून को जब पूरी दिल्ली में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई थी तो मैंने स्वच्छता सैनिकों को भरोसा दिया था कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसी क्रम में साल 1998 से 2000 के बीच में भर्ती हुए 187 अस्थाई सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है।

उपराज्यपाल ने कहा

उपराज्यपाल ने कहा कि यह कर्मचारी पिछले 22 सालों से अस्थायी नियुक्ति पर काम कर रहे थे, और अब इन्हें नियमित किया गया है और आने वाले समय में इसी श्रेणी के बाकी बचे हुए कर्मचारियों को भी नियमित किया जाएगा। इसके अलावा निगम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर साल 1978 में एक विस्तृत नीति तैयार की गई थी। जिसके तहत से चरणबद्ध तरीके से अस्थाई रूप से निगम में काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

इन कर्मचारियों को किया गया नियमित

सबसे पहले इस नीति के तहत साल 1970 में दैनिक वेतन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया गया था। इसके बाद साल 1978, 1982, 1988, 1993, 1994, 1995,1999, 2000, 2003, 2004, 2005, 2006 और फिर 2016 में कर्मचारियों को पक्का किया गया। इसके साथ ही साल 2012 में निगम के विभाजन के पश्चात तीनों निगम द्वारा 13,124 कर्मचारियों को नियमित किया गया। साल 1996 से 1998 तक निगम में लगे हुए सभी अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण का कार्य अब तक पूरा किया जा चुका है।

 

ये भी पढ़े: क्या आपको आता है ज्यादा गुस्सा?, तो ये हार्मोन्स हैं जिम्मेदार

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago