Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiMusical Fountain Inauguration: दिल्ली के उपराज्यपाल ने बांसेरा में किया म्यूजिकल फाउंटेन...

India News(इंडिया न्यूज़)Musical Fountain Inauguration: एलजी वी.के. सक्सेना ने शुक्रवार को दिल्ली के पहले ‘बैंबू थीम पार्क’ में एलईडी लाइट से सुसज्जित एक म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन किया ।इस पार्क के निर्माण का उद्देश्य यमुना तट के क्षेत्र को मनोरंजक व सांस्कृतिक स्थल के रूप में आकर्षक बनाना है। फव्वारे का उद्घाटन करने के बाद उपराज्यपाल ने संगीतमय फव्वारे का शो देखा, जिसमें ‘जय हो’ और ‘रंग दे बसंती’ जैसे गानों की धुन बज रही थी। बांसेरा में अब लोग म्यूजिकल फाउंटेन शो का मजा ले सकेंगे। एलजी वी.के. सक्सेना ने शुक्रवार को यमुना किनारे बने बांसेरा में इस शो को देखा और इसे जनता को समर्पित किया।

हफ्ते में छह दिन होगा शो

शाम 7.30 से रात 8.30 बजे तक हफ्ते में छह दिन यह म्यूजिकल फाउंटेन शो होगा। मंगलवार से रविवार तक लोग इसका मजा ले सकते हैं। 10 साल तक के बच्चों की एंट्री फ्री है। अन्य लोगों के लिए यहां मामूली फीस रखी गई है। एलजी ने कहा कि एंटरटेनमेंट और लेजर शो की कई जगहों पर राजधानी में जरूरत है। आने वाले समय में ऐसे कई प्रोजेक्ट शुरू होने वाले हैं।

 DDA ने क्या कहा

डीडीए ने पूर्व में कहा था कि असम से बांस के पौधों की 25 हजार से ज्यादा विशेष किस्में यहां लगायी जा रही हैं। बड़े पैमाने पर बैंबू के रोपण से राजधानी की वायु-प्रदूषण की समस्या को काफी हद तक दूर करने में मदद मिलेगी। यह थीम पार्क, यमुना तट की समृद्ध जैव विविधता को संरक्षित करेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह फव्वारा 90 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा है और बीच के फव्वारे से 15 मीटर की ऊंचाई तक पानी को उछाला जा सकता है। यह म्यूजिकल फाउंटेन बांसेरा में बनी तीन झीलों में से एक पर लगाया गया है।

इसे भी पढ़े:Delhi Festival: CM केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली में रात 12 बजे तक इन कार्यक्रमों में बजा सकेंगे लाउडस्पीकर

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular