Friday, July 5, 2024
HomeCrimeNamaz News: नमाज बना फसाद की जड़, शरारती तत्वों ने नमाजियों पर...

Namaz News:

Namaz News: दिल्ली से पास बसे साइबर सिटी गुरुग्राम में बीती रात फिर नमाज पर बवाल शुरू हो गया है। बता दे कि गुरुग्राम के पटौदी कस्बे के गांव बहोडा कलां में यह हंगामा हुआ। जिसमें कुछ शरारती तत्वों ने एक मकान में बनी मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ मारपीट की और इसके बाद मस्जिद को ताला लगा दिया गया था। बता दे कि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों का मेडिकल कराया।

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज की शिकायत 

आपको बता दे पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 147, 149, 295ए, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि गुरुग्राम का विवादों से बहुत ही गहरा नाता रहा है। दरअसल आज से करीब तीन साल पहले गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके साथ ही शीतला कॉलोनी के घर में अवैध रूप से बनाई गई एक मस्जिद को लेकर विवाद गहरा होता गया था।

मौका पाकर आरोपी हो गए फरार 

आपको बता दे शिकायत के अनुसार राजेश चौहान उर्फ बबलू, अनिल भदौड़िया और संजय व्यास के कहने पर 200 लोगों ने मस्जिद को घेर लिया। इसा दौरान सभी ने मिलकर नमाजियों को गांव से निकालने की धमकी दी। इसकी सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल पर जमा होने लगे, तभी मौका पाकर आरोपी फरार हो गए। इस जल्दबाजी में एक आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया।

 

ये भी पढ़े: आने वाले दिनों में और खराब होगी हवा, बारिश के कारण बढ़ेगी पराली जलाने की घटनाएं

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular