Delhi

Namo Bharat Train: यात्री कृपया ध्यान दें! 20 मई से बदलेंगे नामो भारत ट्रैन के टाइमिंग, अब रात के इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन सेवा के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर चलने वाली इन ट्रेनों का समय बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। नई समयसारिणी के अनुसार, नमो भारत ट्रेन सेवा सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी।

अभी तक, नमो भारत ट्रेनों का संचालन सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हो रहा था। इस नई समयसारिणी के द्वारा, यात्रियों को अधिक समय दिया जा रहा है ताकि उन्हें और भी अधिक सुविधाएं मिलें।

Namo Bharat Train: 8 RRTS स्टेशनों पर संचालित

वर्तमान में, नमो भारत ट्रेन सेवाएं 34 किलोमीटर लंबे सेक्शन में साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक 8 आरआरटीएस स्टेशनों पर संचालित की जा रही हैं। दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर की लंबाई 82 किलोमीटर है और इस कॉरिडोर के अन्य हिस्सों में निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

7 मार्च से शुरू हुई थी चलना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में इस कॉरिडोर के दूसरे खंड का उद्घाटन किया था। उन्होंने गाजियाबाद में नमो भारत ट्रेन के दूसरे खंड का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया था, जिसके बाद ट्रेन 7 मार्च से आम यात्रियों के लिए चलने लगी थी। साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक 34 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर कुल 8 स्टेशन हैं। इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन शामिल हैं।

Namo Bharat Train: ऐसे ले सकते है टिकट

ट्रेन यात्रा के लिए टिकट प्राप्त करने के लिए अब कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) के माध्यम से नकद या कार्ड के साथ यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। इस तरह की व्यवस्था से नकद पैसे लेने या रखने की चिंता का समाप्त हो जाता है।

Read More:

Kirti Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago