Monday, July 1, 2024
HomeDelhiNarayana Flyover Delhi: दिल्ली वासियों के लिए राहत की बात, 20 दिनों...

Narayana Flyover Delhi: दिल्ली वासियों के लिए राहत की बात, 20 दिनों बाद फिरसे खुला नारायणा फ्लाईओवर

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Narayana Flyover Delhi: मरम्मत के लिए पिछले 20 दिनों से आंशिक तौर पर बंद नारायणा फ्लाईओवर को अब ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। 30 अप्रैल को ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया था कि मरम्मत के काम के लिए यह फ्लाईओवर 20 दिनों तक बंद रहेगा।

Narayana Flyover Delhi: अधिक रहता था ट्रैफिक

इस दौरान, चालकों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया था। फ्लाईओवर बंद होने के कारण अधिकतर यातायात को फ्लाईओवर के नीचे रिंग रोड से जोड़ दिया गया था, जिससे वैकल्पिक रूट पर ट्रैफिक काफी बढ़ गया था। इसके अलावा, फ्लाईओवर से सटी सड़क पर भी ट्रैफिक अधिक हो गया था, जिससे जाम की स्थिति बन जाती थी। अब फ्लाईओवर के खुलने से यह समस्या कम हो गई है।

2 मई से बंद था फ्लाईओवर

फ्लाईओवर बंद रहने के कारण वेस्ट दिल्ली का यातायात काफी प्रभावित हुआ और गाड़ी चलाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 2 मई से फ्लाईओवर को बंद किया गया था और 15 दिनों में मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया।

फ्लाईओवर दौबारा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है। इसके बंद होने से धौला कुआं से मायापुरी का रास्ता बंद हो गया था, जिससे काफी भीड़ रहती थी। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी खेलनी पड़ती थी। अब काम पूरा होने के बाद इसे फिर से खोल दिया गया है, जिससे यातायात सामान्य हो गया है और लोगों को राहत मिली है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular