Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiरामेश्वर से अयोध्या तक दौड़कर पर्वतारोही नरेंद्र ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

इंडिया न्यूज, गुरुग्राम। Narendra reached Ayodhya from Rameshwaram by running 2513.3 kms पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने एक बार फिर से अल्ट्रामैरॉथन (ultramarathon) कर विश्व रिकार्ड कायम कर हिंदुस्तान का नाम विश्व पटल पर अंकित करवाया है। उसने रन फॉर राम (Run for Ram) अल्ट्रामैरॉथन की शुरूआत 7 अक्टूबर 2021 को की थी। यह अल्ट्रामैरॉथन रामेश्वरम (Rameshwaam) से अयोध्या (Ayodhya) तक 7 राज्यों से होती हुई 2513.3 किलोमीटर को पूर्ण कर अयोध्या पूरी हुई।

एक दिन में दौड़ते थे 55 किमी

Narendra reached Ayodhya from Rameshwaram by running 2513.3 kms
विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र विश्व हिंदू परिषद के नेता और उपाध्यक्ष चम्पत राय को सौंपते नरेंद्र सिंह यादव।

यह दौड़ 51 किलोमीटर से 55 किलोमीटर की दूरी प्रतिदिन तय करते हुए तमिलनाडु (Tamil Nadu) कर्नाटक (Karnataka) वह आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) तेलंगाना (Telangana), महाराष्ट्र ( Maharashtra), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) व  उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) प्रांत के अयोध्या धाम में 24 नवम्बर को सफलतापूर्वक पहुंच पाई थी। नरेंद्र ने यह विश्व रिकार्ड राम जन्म भूमि न्यास को समर्पित किया। विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र विश्व हिंदू परिषद के नेता और उपाध्यक्ष चम्पत राय को सौंपा। चम्पत राय वर्तमान में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव भी हैं। नरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से मयार्दा पुरुषोत्तम राम के जीवन चरित्र आज के युवाओं के जीवन में काम आ सके।

ये भी पढ़ें : Omicron के 9 सब वेरिएंट है दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह, जीनोम सिक्वेंसिंग में हुई पुष्टि

सबसे ऊंची चोटियों को कर लिया फतह 

आर्मी के जवान कृष्णचंद के पुत्र नरेंद्र सिंह यादव का सपना दुनिया के सभी सात महाद्वीपों पर फतह करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है। नरेन्द्र ने अब तक 5 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर लिया है। 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक-2013 में एडवांस 2015 में एमओआई के साथ सभी कोर्स पास किए। 20 मई 2016 को नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट फतह किया। अब तक 5 महाद्वीप कीसबसे ऊंची चोटियों को फतह किया है। जिसमें माउंट एवरेस्ट, किलिमंजारो को दोबार, एलब्रूस को ट्रेवल्स में, कोजास्को व आॅस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया व दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतह किया है।

नरेंद्र अब तक 18 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए Narendra reached Ayodhya from Rameshwaram by running 2513.3 kms

अब तक पर्वतारोहण के क्षेत्र में 18 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। अब अगला लक्ष्य, उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली है। अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटीविंसन है, जिसके लिए तैयारी में लगे हुए हैं। इसके साथ-साथ विश्व की सभी विश्व रिकॉर्ड संस्थाओं ने इनको वर्ल्ड किंग का सम्मान दिया है। राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। पिछले वर्ष नरेंद्र को लॉस एंजिलिस डेवेलपमेंट इंस्टिट्यूट लॉस एंजिलिस (यूनाइटेड स्टेट्स) की तरफ से डॉक्टर आॅफ मोटिवेशन की उपाधि से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें : भारत के कुल निर्यात में अपेरल्स की हिस्सेदारी 4.4 फीसदी तक पहुंची: दर्शना विक्रम जरदोश

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular