NASA’s Rover Records Sound : पहली बार मंगल पर नासा के रोवर ने रिकार्ड की आवाज

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
NASA’s Rover Records Sound : पहली बार मंगल पर नासा के रोवर ने आवाज रिकार्ड की है। गौरतलब है कि मंगल ग्रह और पृथ्वी में कुछ समानताएं हैं तो कई मामलों में यह दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। अब वैज्ञानिकों को मंगल के बारे में कुछ ऐसी जानकारी मिली है जिसने दुनियाभर के वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। मंगल ग्रह पर जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपना पर्सिवियरेंस रोवर भेजा है। इस रोवर ने पहली बार आवाज रिकॉर्ड करने में सफलता पाई है।

माइक्रोफोन ने दो फ्रिक्वेंसी की आवाजे की है रिकार्ड NASA’s Rover Records Sound

नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, पर्सिवियरेंस रोवर के माइक्रोफोन ने पहली बार मंगल के वातावरण में दो फ्रिक्वेंसी की आवाजें रिकॉर्ड की है। वैज्ञानिकों के अनुसार मंगल पर आवाज की रफ्तार दो तरह की पाई जाती है। नासा के वैज्ञानिकों ने बताया कि मंगल पर दो तरह की आवाज का क्या असर हो सकता है। इस पर शोध की जरूरत है। वैज्ञानिकों ने बताया कि हम जानते हैं कि पृथ्वी पर आवाज की गति 340 मीटर प्रति सेकंड है। आप चाहें पृथ्वी पर जहां हों आवाज की यही गति होती है। हालांकि, मंगल पर ऐसा नहीं है। नासा के पर्सिवियरेंस रोवर में लगे ट्रांसमीटर ने वहां पर 240 मीटर प्रति सेकंड की गति से आवाज रिकॉर्ड की है। इसे लेकर वैज्ञानिक हैरान हैं।

मंगल का वातावरण पृथ्वी से है बिल्कुल अलग

वैज्ञानिकों ने बताया कि पृथ्वी की तुलना में मंगल का वातावरण बिल्कुल अलग है। इसलिए दोनों जगहों पर आवाज की गति में अंतर है। पृथ्वी के वातावरण में कार्बन डाई आॅक्साइड की मात्रा महज 0.04 फीसदी है। वहीं, मंगल पर यह 95 फीसदी है। इससे वहां आवाज 20 डेसीबल कम हो जाती है। इसका अंदाजा वैज्ञानिकों को पहले से था, लेकिन वैज्ञानिकों को हाल ही में जो बातें पता चली है। वह काफी हैरान करने वाली है।

रोवर के साथ छोटा हेलीकॉप्टर भी है मौजूद

नासा का पर्सिवियरेंस रोवर गत साल फरवरी में मंगल ग्रह पर उतरा था। वह अपने साथ छोटा सा हेलीकॉप्टर भी लेकर गया है। पर्सिवियरेंस में जूते के डिब्बे के साइज का माइक्रोफोन भी लगा है, जो वहां की आवाजों को रिकॉर्ड करते रहता है।
इसने करीब पांच घंटे की आवाज रिकॉर्ड की है। वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन यह पाया कि जब हेलीकॉप्टर उड़ता है तो टक-टक जैसी आवाज आती है। रोवर से हेलीकॉप्टर की दूरी और उससे आ रही आवाज के आधार पर वैज्ञानिकों ने उसकी रफ्तार का आकंलन किया है। जिससे यह तस्वीर स्पष्ट हो सकी है। (NASA’s Rover Records Sound)

Also Read : Ozone Gas : ओजोन गैस के कारण धरती हो रही है गर्म

Also Read :  Neobanking Roadmap : नियोबैंकिंग रोडमैप की दिशा में पहला कदम : राहुल राज

Also Read :  I-Stem Mobile App : अब दिव्यांग प्रोफेशनल्स के लिए आया आई-स्टेम मोबाइल ऐप

Also Read : Special Focus On Renewable Energy : दिल्ली में 10 सालों में बढ़ गए 21 लाख बिजली उपभोक्ता, नवीकरणीय ऊर्जा पर विशेष फोकस

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago