Categories: Delhi

सुसंस्कारों की धरोहर भारत की बेटियां राष्ट्रीय अभियान का हुआ आगाज

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

बेचारी नहीं शक्ति का अवतार हैं बेटियां…। यह संदेश देते हुए ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ओम शांति भवन रिट्रीट सेंटर में सुसंस्कारों की धरोहर भारत की बेटियां राष्ट्रीय अभियान का आगाज हुआ। दादी प्रकाशमणि आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अभियान की ब्रांड एंबेसेडर बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल, केंद्रीय आयुष, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र मुंजापारा, मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी और ओआरसी की निदेशिका बीके आशा ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।

ब्रह्माकुमारीज से जुड़कर बदल गई मेरी जिंदगी : अभिनेत्री शहनाज गिल

इस अभियान की ब्रांड एंबेसेडर बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज से जुड़कर मेरी जिंदगी बदल गई। यहां से जुड़ने के बाद मुझे सच्चा ज्ञान मिला। अब तो परमात्मा मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं। मैं इस अभियान की नहीं भगवान की, परमात्मा की ब्रांड एंबेसेडर हूं। मेरे विचारों की क्वालिटी सकारात्मक होने के पीछे मेरी प्योरिटी है। अभिनेत्री गिल ने कहा कि आज सबसे जरूरी है कि अपनी बेटियों को मेंटली स्ट्रांग बनाएं। अपने साथ स्प्रीचुअल जर्नी को एड कर लो तो कोई आपको हरा नहीं सकता है। लाइफ में ज्ञान बहुत जरूरी है। ज्ञान से ही कॉन्फिडेंस आता है।

अभिनेत्री गिल ने कहा कि मैं अपनी गलतियों से सीखती हूं। उन्हें परखकर अपनी ताकत बना लेती हूं। गिल ने सभा में मौजूद बच्चों के माता-पिता से आह्वान किया कि सभी मां-बाप अपने लड़कों को हर लड़की की इज्जत करना सिखाएं। जब हर एक लड़का, लड़की की इज्जत करेगा तो सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज से सभी संकल्प करें कि बेटियां बेचारी नहीं हैं, वह शक्ति का अवतार हैं।

छोरियां छोरो से बढ़ रही हैं आगे : मंत्री मुंजापारा

केंद्रीय आयुष, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र मुंजापारा ने कहा कि मैंने 30 साल पहले जो संकल्प किया था वह आज पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री ने अमृत महोत्सव और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बेटियों को सपनों को नए पंख लगाए हैं। अब बेटियां सैनिक स्कूलों में भी प्रवेश ले सकती हैं। सुसंस्कारों की धरोहर भारत की बेटियां अभियान को बेटियों का जीवन बदलने, उन्हें मूल्यशिक्षा और आध्यात्मिक शिक्षा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

हर स्कूल में संस्कारों के लिए मिले प्राइज : बीके शिवानी

मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी दीदी ने कहा कि सफलता अर्थात श्रेष्ठ संस्कार। इम्पावरमेंट अर्थात् आत्मा का इम्पावरमेंट करना। हमारे संस्कार से संसार बनता है। हर स्कूल में संस्कारों के लिए प्राइज मिलना चाहिए। तभी समाज संस्कारों की वैल्यु करेगा और हर एक इसे महत्व देगा।

ये भी पढ़े : तजिंदर पाल बग्गा मामले में पंजाब पुलिस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Umesh Kumar Sharma

Share
Published by
Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago