Categories: Delhi

देश के पांच शहर पहली बार स्टार्टअप इंडेक्स के शीर्ष 100 में शामिल

इंडिया न्यूज, New delhi news : स्टार्टअप के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के दम पर भारत के पांच शहर दुनिया के शीर्ष सौ की सूची में अपनी जगह बनाई है। इस सूची क्रमांक में बेंगलुरू आठवें जबकि दिल्ली 13वें स्थान पर है। इसके अलावा चेन्नई, पुणे और हैदराबाद भी इसमें शामिल हैं।

गौरतलब है कि इजराइल के स्टार्टअप-ब्लिंक संगठन की ओर से जारी की गई सालाना स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट में दावा किया है कि आने वाले कुछ सालों में भारत इस क्षेत्र में नया इतिहास गढ़ता दिखेगा। स्टार्टअप इंडेक्स में इस वर्ष एक स्थान सुधार के बाद भारत दुनिया में 19वें और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सिंगापुर, आॅस्ट्रेलिया और चीन के बाद चौथा सर्वोच्च रैंक वाला देश बन गया है।

भारत के 08 शहर शामिल

इस सूची में भारत के कुल आठ शहरों को स्थान मिला है। इसमें पांच शहर शीर्ष 100 में शामिल है।

राष्ट्रीय रैंक शहर वैश्विक रैंक बेहतरीन स्टार्टअप

1 बेंगलुरू 08 शिक्षा तकनीक, 2 नई दिल्ली 13 यातायात, 3 मुंबई 17 शिक्षा तकनीक, 4 पुणे 90 यातायात, 5 हैदराबाद 97 शिक्षा तकनीक, 6 चैन्नई 102 शिक्षा तकनीक, 7 जयपुर 212 ई-कामर्स रिटेल, 8 अहमदाबाद 223 ——

जापान से आगे लेकिन चीन से पीछे

एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों में भारत की रैंक ठीक चीन के पीछे हैं। इस सूची में जहां सिंगापुर और आॅस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर चीन है। वहीं इसके ठीक एक स्थान नीचे भारत का स्थान चौथा है। जबकि वैश्विक सूची में भारत का स्थान इससे नौ स्थान पीछे है। यहां उसे 10 वें स्थान पर रखा गया है जबकि भारत की रैंकिंग 19 है। इस सूची में भारत के ठीक नीचे 20 वें स्थान पर जापान है। गत वर्ष के रिपोर्ट में भारत की रैंक 20 थी। इसके साथ ही इस साल के रैंक आठ के मुकाबले गत वर्ष बेंगलुरू की वैश्विक रैंक 10 थी।

शंघाई के टक्कर में बेंगलुरू

स्टार्टअप-ब्लिंक इंडेक्स के अनुसार गत वर्ष शंघाई का स्कोर बेंगलुरू के स्कोर से 66% बेहतर था। मगर अब, बेंगलुरू के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत यह अंतर कम होकर 12% से भी कम हो गया है। नतीजतन यह कहा जा सकता है कि बेंगलुरू अब अगले साल शंघाई से आगे निकल सकता है। बेंगलुरू ने शिक्षा तकनीक स्टार्टप में वैश्विक स्तर पर पांचवी रैंक हासिल की है। इसके अलावा पूणे और हैदराबाद पहली बार शीर्ष 110 में शामिल हुए है। एक दूसरी रिपोर्ट ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट- 2022 की मानें तो बेंगलुरू का इकोसिस्टम वैल्यू 105 अरब डॉलर है।

एक हजार शहरों की रैंकिंग

स्टार्टअप -ब्लिंक द्वारा इस इंडेक्स को 2017 से सालाना जारी किया जाता है। यह एक हजार शहरों और सौ देशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम को रैंक करता है। इस रिपोर्ट में तीन मापदंडों को ध्यान में रखा गया है, स्टार्टअप की गुणवत्ता, स्टार्टअप की संख्या और कारोबारी माहौल। रिपोर्ट में कार्यप्रणाली की व्याख्या करते हुए कहा गया है, प्रत्येक स्टार्टअप इकोसिस्टम का कुल स्कोर मात्रा, गुणवत्ता और व्यावसायिक वातावरण को मापने वाले तीन सबस्कोर का योग होता है।

शीर्ष पांच शहरों में क्या है खास

1.बेगलूरू : भारत के उच्च-तकनीकी उद्योग का केंद्र, बेंगलुरु भारत की यूनिकॉर्न राजधानी है। स्टार्टअप की गुणवत्ता, संख्या और कारोबारी माहौल के आधार पर यहां शिक्षा तकनीक से संबंधित स्टार्टअप का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

2.नई दिल्ली : सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, होटल, बैंकिंग, मीडिया और पर्यटन के साथ मुख्य उद्योगों के रूप में दिल्ली उत्तरी भारत का प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र है। दिल्ली में बढ़ती उद्यमशीलता की भावना के कारण कई प्रकार के स्टार्टअप ने अपना आकार लिया हैं। हालांकि यहां यातायात संबंधित स्टार्टअप का प्रदर्शन बेहतरी रहा।

3.मुंबई : भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में बड़ी संख्या में रोजगार के अनेक प्रकार के अवसर हैं। यहां अन्य स्टार्टअप की तुलना में शिक्षा तकनीक से संबंधित स्टार्टअप का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

4.पुणे : पुणे देश की आठवीं सबसे बड़ी महानगरीय अर्थव्यवस्था है। प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से यहां का स्थान देश में छठा है। आॅटोमोबाइल, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और परिवहन यहां के प्रमुख विकासशील क्षेत्र हैं। यहां यातायात संबंधित स्टार्टअप का प्रदर्शन बेहतर देखा गया।

5. हैदराबाद: इसे व्यापक रूप से भारत के आईटी हब के रूप में जाना जाता है। कुछ सबसे बड़ी कंपनियां जैसे कि गूगल, माइक्रोसाफ्ट, आईबीएम, डेल का कार्यालय इसी शहर में हैं। हैदराबाद फार्मास्यूटिकल्स का भी केंद्र बनने की राह पर है। यहां शिक्षा तकनीक से संबंधित स्टार्टअप का प्रदर्शन अन्य की तुलना में बेहतर रहा है।

Also Read : सीएम अरविंद केजरीवाल स्टार्टअप शुरू करने वाले दिल्ली के युवाओं को करेंगे सहयोग

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago