होम / National Party AAP: राष्ट्रीय पार्टी बनी ‘AAP’, जानें कैसे मिलता है ये दर्जा

National Party AAP: राष्ट्रीय पार्टी बनी ‘AAP’, जानें कैसे मिलता है ये दर्जा

• LAST UPDATED : December 9, 2022

National Party AAP: आप (AAP) अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। AAP को जितने वोट गुजरात में मिले हैं उसके अनुसार केजरीवाल की पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। सिर्फ 10 सालों में आप देश की चंद राष्ट्रीय पार्टियों में शामिल हो गई है।

गुजरात में 13 फिसदी वोट मिले- सीएम

सीएम केजरीवाल ने गुजरात के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘मैं जितनी बार गुजरात गया, मुझे बहुत प्यार मिला। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा। गुजरात बीजेपी का गढ़ माना जाता है। हम उस किले को भेदने में सफल रहे। गुजरात में हमें 13 फीसदी वोट मिले हैं।’

हमने सिर्फ काम पर बात की- CM केजरीवाल

सीएम ने कहा, ‘लाखों की संख्या में गुजरात के लोगों ने हमें वोट किया है। आपके समर्थन से इस बार किला भेदने में सफल रहे हैं और अगली बार किला जीतने में सफलता प्राप्त करेंगे। हमने पूरा कैंपेन सकारात्मक तरीके से चलाया। किसी को गाली नहीं दी। सिर्फ काम पर बात की। यही चीज हमे दूसरी पार्टियों से अगल करती है। अभी तक बाकी की पार्टियां धर्म, जाति की राजनीति करती रही हैं। यह पहली बार है जब कोई पार्टी काम की बात कर रही है।’

8वीं राष्ट्रीय पार्टी बनी AAP

आप देश की 8वीं राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। बता दें कि इससे पहले देश में 7 राष्ट्रीय पार्टियां थीं। इसमें कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी, सीपीआई, सीपीएम, एनसीपी और टीएमसी का नाम शामिल था।

ऐसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

जानकारी दे दें कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए कई मानक पूरे करने की जरूरत होती है। इसके लिए दो तरीके हैं जिससे किसी भी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है। पहला कि अगर किसी पार्टी की लोकसभा में 4 सदस्य हों और लोकसभा चुनाव में उसे 6 प्रतिशत वोट मिला हो तो वो राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के योग्य होती है। इसके अलावा दूसरा तरीका है कि 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों में 6 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर प्राप्त किया हो।

ये भी पढ़ें: सर्दियों में अजवाइन के पानी का करें सेवन, शरीर के लिए होता है बहुत फायदेमंद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox