होम / ब्राह्मण समाज को गुमराह कर रहे नवीन जयहिंद : जीएल शर्मा

ब्राह्मण समाज को गुमराह कर रहे नवीन जयहिंद : जीएल शर्मा

• LAST UPDATED : May 20, 2022

इंडिया न्यूज, गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्राह्मण समाज के नेता जीएल शर्मा ने कहा है कि रोहतक के पहरावर में ब्राह्मण समाज की जमीन का कोई विवाद ही नहीं है। उन्होंने साफ किया कि जो विवाद था, उसे सुलझाया जा चुका है। जमीन ब्राह्मण समाज को मिल चुका है।

नवीन जयहिंद ब्राह्मण समाज को कर रहे हैं गुमराह

जीएल शर्मा ने कहा कि नवीन जयहिंद अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए ब्राह्मण समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि आप के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद कहा कि नवीन सिर्फ अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं, और वे इसके लिए ब्राह्मण समाज को इस्तेमाल करना चाह रहे हैं। जीएल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग समझदार हैं और वे नवीन जयहिंद के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। ब्राह्मण समाज जागरूक समाज है, उसे सब कुछ पता है कि नवीन केवल राजनीति जमीन तलाशने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मंत्री और सांसद से बात कर स्थिति कर ली है साफ

जीएल शर्र्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस मामले में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और सांसद अरविंद शर्मा से बात करके स्थिति साफ की है। यह साफ हो चुका है कि यह जमीन ब्राह्मण समाज के पास ही रहेगी। जीएल शर्मा ने सवाल किया कि खुद को ब्राह्मण समाज का नेता बता रहे नवीन जयहिंद आज तक कितनी बार भगवान परशुराम को लेकर कार्यक्रम किए हैं, वे इतने दिनों आम आदमी पार्टी में रहे तब तो उन्हें ब्राह्मणों की याद नहीं आई, अब राजनीति में असफलताओं के चलते ब्राह्मणों के कंधे पर हाथ रखकर राजनैतिक रोटियां तोड़ना आसान नहीं होगा।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox