Categories: Delhi

भाजपा से निष्कासित नवीन जिंदल के परिवार ने छोड़ी दिल्ली

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। आपत्तिजनक टिप्पणी और विवादित बयानों के चलते हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से निकाले गए नवीन कुमार जिंदल के परिवार ने दिल्ली छोड़ दिया है। नवीन जिंदल और उनके परिवार को कई दिनों से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही धमकी के चलते नवीन कुमार जिंदल ने परिवार को दिल्ली से बाहर शिफ्ट करने का फैसला लिया है। भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल ने इस बाबत बाकायदा बयान दी है कि लगातार मिल रही धमकी के बाद उनके परिवार ने दिल्ली छोड़ दिया है। वह अन्य शहर में शिफ्ट हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि वह दिल्ली में ही हैं, सिर्फ उनके परिवार ने दिल्ली छोड़ा है।

भाजपा ने 5 जून को नवीन को पार्टी से कर दिया था निष्कासित

यहां पर बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने रविवार (5 जून) को दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। भाजपा ने कहा था कि सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम किया। इसके साथ ही नूपुर शर्मा को भी भारतीय जनता पार्टी ने निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि बर्खास्त भाजपा नेता नवीन जिंदल के परिवार ने मौत की धमकी के बाद दिल्ली छोड़ दिया है।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी टिप्पणी पर भाजपा ने किया था बर्खास्त

नवीन कुमार जिंदल को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी टिप्पणी पर विवाद के बाद भाजपा से बर्खास्त कर दिया गया था, जो निलंबित पार्टी भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के समर्थन में भी पैगंबर के खिलाफ था। बर्खास्त नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले जब वह किसी से मिलने गए तो कुछ लोग उनका पीछा भी कर चुके थे। उसने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उसके घर की रेकी की थी। नवीन कुमार जिंदल ने बयान जारी कर मैं अभी भी दिल्ली में रह रहा हूं। डर के मारे मेरे परिवार ने शहर छोड़ दिया है। यह पलायन है।

जिंदल द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए

बता दें कि शनिवार शाम को लक्ष्मी नगर चौक में विरोध मार्च का आह्वान किया गया है। नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इसके बाद अखंड भारत मोर्चा ने उनके पक्ष में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया. इस सिलसिले में पुलिस ने आयोजक संदीप आहूजा को हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि नूपुर शर्मा ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले कथित शिवलिंग मसले पर एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर विवादास्पाद टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी आलोचना होने लगी थी। आरोप है कि नूपुर शर्मा के कथित बयान के बाद कई लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ बयान दिए। नूपुर शर्मा को उनके कथित बयान की वजह से भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित बयान के बाद नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली, जिसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली पुलिस से की। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर नूपुर शर्मा को सुरक्षा प्रदान की।

यह भी पढ़े : 30 से 32 प्रतिशत वायु प्रदूषण दिल्ली में ही होता है पैदा : गोपाल राय

यह भी पढ़े : दिल्ली का मौसम कभी भी ले सकता है करवट, कभी भी आ सकती है आंधी-बारिश

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago