होम / Navratri 2022: नवरात्रि में सीआर पार्क जाना हुआ और भी आसान, दिल्ली सरकार ने दें रहा ये सेवा

Navratri 2022: नवरात्रि में सीआर पार्क जाना हुआ और भी आसान, दिल्ली सरकार ने दें रहा ये सेवा

• LAST UPDATED : October 3, 2022
Navratri 2022: 

नई दिल्ली। इस समय देश का हर कोना नवरात्रि के रंग में रंगा हुआ हैं, सभी देशवासी मां के इस त्योहार को खूब धूम-धाम से मना रहें है। वहीं दिल्ली में भी दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो चुकी है। दिल्ली के कई जगहों पर मां के पंडाल लगाए गए हैं। इन्हीं में से एक प्रसिद्ध जगह यानी चितरंजन पार्क (Chittaranjan Park) भी शामिल है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए भी व्यवस्था की गई है। यहां पर मुफ्त शटल की सेवा दी जा रही हैं जोकि हर दस मिनट पर आपको मिला करेगी।

आप नेता ने ट्वीट कर दी जानकारी

ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर इस सेवा की जानकारी दी हैं। सौरभ भारद्वाज ट्वीट कर कहा, चितरंजन पार्क दुर्गा पूजा जा रहे हैं ? फ्री शटल सर्विस। नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन से पॉकेट 40 दुर्गा पूजा और वापिस। ट्रैफिक से बचें मेट्रो का इस्तेमाल करें या अपनी गाड़ी नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन पर पार्क करें।  ब्लू स्मार्ट मोबिलिटी की इलेक्ट्रिक कार। उन्होंने कहा कि हर 5-7 मिनट के अंतराल पर यह कार आपको मिल जाएगी।

लोगों को होगी सुविधा

आपको बता दें कि ये स्मार्ट इलेक्ट्रिक कैब नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन से चितरंजन पार्क (सीआर पार्क) के बीच चलाई जाएगी। इस सेवा से लोग ट्रैफिक से बच पाएंगे और साथ ही उन्हें दुर्गा पूजा पंडाल में आने जाने में काफी आसानी होगी।

ये भी पढें: सीएम केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, इस समय जेल में बंद है नेता

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox